{"_id":"667b46e28bd66ea204036dd4","slug":"arto-collected-a-fine-of-232-lakh-from-overloaded-vehicles-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-118470-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ओवरलोड वाहनों से एआरटीओ ने वसूला 2.32 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ओवरलोड वाहनों से एआरटीओ ने वसूला 2.32 लाख का जुर्माना
विज्ञापन
पीलीभीत। एआरटीओ ने पीलीभीत-शाहजहांपुर सीमा क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाकर चालान की कार्रवाई की। इस दौरान 2.32 लाख का जुर्माना वसूला गया।
ओवरलोडिंग की मिल रही शिकायतों का संज्ञान में लेते हुए एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने पीलीभीत-शाहजहांपुर के सीमा क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इसमें मार्ग से गुजर रहे वाहनों की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान वाहनों में लदे माल का उनके प्रपत्रों से मिलान किया गया, जिसमें छह वाहनों में क्षमता से अधिक माल, दो वाहनों में बैगास एवं चार वाहनों में खनन संबंधी माल का परिवहन होते मिला।
इस पर वाहन चालकों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए चार वाहनों को सीज एवं दो वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। प्रवर्तन कार्रवाई से 2.32 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। बड़े वाहनों के अलावा क्षमता से अधिक सवारियों का परिवहन कर रहे ऑटो, टेंपो एवं मैजिक वाहनों के विरुद्ध भी चालान की कार्रवाई की गई।