फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ARTO challans vehicles parked in no parking

Pilibhit News: नो पार्किंग में खड़े वाहनों का एआरटीओ ने किया चालान

Wed, 19 Jul 2023 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 19 Jul 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
ARTO challans vehicles parked in no parking
गौंहनिया चौराहे पर वाहन चालक को यातायात का पाठ पढ़ाते  एआरटीओ व टीएसआई । संवाद
पीलीभीत। सड़क सुरक्षा पखवाड़े में निर्धारित दैनिक कार्यक्रमों के अंतर्गत बुधवार को एआरटीओ वीरेंद्र सिंह एवं यातायात उपनिरीक्षक राघवेंद्र सिंह चौहान द्वारा अपनी-अपनी टीमों के साथ शहर के गौहनिया चौराहे एवं अन्य मुख्य चौराहों पर संयुक्त चेकिंग की गई। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने वाहन चालकों को उपकरणों के अनिवार्य रूप से प्रयोग किए जाने के लिए जागरूक किया। बाइक चलाते समय हेलमेट एवं कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाए जाने से सड़क दुर्घटना होने पर जान बच सकती है। एआरटीओ एवं यातायात उपनिरीक्षक द्वारा की गई कार्रवाई में 28 चालकों के विरुद्ध हेलमेट न लगाने पर चालान और 12 वाहन चालकों के सीट बेल्ट ना लगाए जाने पर चालान किया गया। इसके अलावा दो वाहन चालकों द्वारा रॉन्ग साइड में वाहन चलाते पाए जाने पर चालान किया गया। नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर चालान की कार्रवाई अमल में लाई गई। जिनसे दो लाख रूपये का प्रशमन शुल्क वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed