फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Arthritis, obesity and stone patients also reached the homeopathic health camp

Pilibhit News: होम्योपैथिक हेल्थ कैंप में गठिया, मोटापा और पथरी के मरीज भी पहुंचे

Tue, 05 Sep 2023 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 05 Sep 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Arthritis, obesity and stone patients also reached the homeopathic health camp
बीसलपुर के मोहल्ला दुबे में लगे निशुल्क स्वास्थ ​शिविर में मरीजो की परीक्षण करते चिकित्सक अरविं
बीसलपुर। मोहल्ला दुबे में सोमवार को आयोजित होम्योपैथिक हेल्थ कैंप में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। मौसमी बीमारियों के अलावा कई रोगी गठिया, मोटा, पथरी आदि पुराने मर्ज के थे। कैंप में डॉक्टरों ने 149 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाएं दीं।
विज्ञापन

राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल के सहयोग से अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा लगवाए गए हेल्थ कैंप का उद्घाटन प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद गंगवार ने किया। शिविर में मरीजों की सुविधा के लिए तीन पटल बनाए गए थे। पहले पटल पर मरीजों का पंजीकरण, दूसरे पर मरीजों का चेकअप किया गया। तीसरे पटल पर दवाई वितरित की गई। सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चले शिविर में नगर के 149 मरीजों का इलाज किया गया।
विज्ञापन


इन बीमारियों के आए मरीज
शिविर में अस्थमा, डायबिटीज, रक्तचाप, खुजली, पेट की बीमारी, सफेद पानी, सांस, गांठ, मोटापा, गठिया, पथरी, थायराइड, तनाव आदि।
--------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों को दिए ये सुझाव
- बदलते मौसम में संक्रमण का खतरा होने के कारण सूती वस्त्र पहनें।
- खानपान पर विशेष ध्यान दें। पौष्टिक आहार लें, इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
- पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। अत्यधिक ठंडे पदार्थों का सेवन न करें।
- सिर दर्द या बुखार महसूस होने पर डॉक्टर के परामर्श से ही दवा लें।
- सुबह को टहलें। योग और व्यायाम भी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed