फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Arrested for buying parts of stolen vehicles

Pilibhit News: चोरी किए वाहनों के पार्ट्स खरीदने वाला गिरफ्तार

Sun, 25 May 2025 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 25 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Arrested for buying parts of stolen vehicles
पीलीभीत। चोरी किए गए वाहनों के इंजन समेत अन्य पार्ट्स खरीदने वाले आरोपी को सुनगढ़ी पुलिस ने नौगवां पकड़िया क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसके गोदाम से ट्रक के तीन इंजन बरामद किए गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सुनगढ़ी इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि शनिवार को चेकिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर नौगवां पकड़िया स्थित प्राथमिक विद्यालय के पीछे गोदाम में छापा मारा गया। मौके से तीन ट्रक के इंजन बरामद किए गए। पुलिस टीम ने आरोपी शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पकड़िया निवासी पंजाबी कॉलोनी निवासी उजैर को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ सुनगढ़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चोरी किए गए वाहनों के पार्ट्स को कम दामों में खरीद लेता है। इसके बाद अच्छे दामों में बिक्री करने का कार्य करता है। बरामद तीनों इंजन चोरी के हैं। अधिक रुपये कमाने के लिए तीनों इंजन को वह मुरादाबाद के ट्रांसपोर्ट नगर के शकील भूरा, अब्दुल कादिर से सस्ते दामों में खरीद कर लाया था, जिनके पार्ट्स अलग-अलग कर अधिक मुनाफे में ब्रिकी करता है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed