{"_id":"669d7a6b854ef0afdb0e6cd4","slug":"arrangements-in-health-fair-are-bad-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-119794-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आरोग्य मेले में व्यवस्थाएं बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आरोग्य मेले में व्यवस्थाएं बीमार
Mon, 22 Jul 2024 02:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 22 Jul 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर सीएचसी के दवा कांउटर पर दवा लेते मरीज।संवाद
पीलीभीत/बीसलपुर। मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में व्यवस्थाएं बीमार हैं। रविवार को कई स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित आरोग्य मेले में अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा। कई जगह चिकित्सक न मिलने पर मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा। बीसलपुर में महिला चिकित्सक न होने की वजह से गर्भवती महिलाओं को उपचार नहीं मिला। पूरनपुर में चिकित्सक मरीजों का इंतजार करते दिखे।
बीसलपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित मेले में डॉ. लेखराज गंगवार ने 154 मरीजों की जांच करने के बाद दवाएं दीं। महिला चिकित्सक न होने के साथ यहां की लैब और एक्सरे कक्ष भी बंद रहा। इस वजह से मरीजों की जांच और एक्सरे नहीं हो पाया। नेत्र अनुभाग कक्ष बंद होने के कारण नेत्र रोगी भी निराश होकर लौटे।
नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. आशीष अग्रवाल और डॉ. सविता विद्यार्थी ने 47 मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट अमित सिंह ने उन्हें दवाई दी। नेत्र परीक्षण अधिकारी न होने से नेत्र रोगी इंतजार करने के बाद लौट गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खांडेपुर की महिला चिकित्साधिकारी डॉ. उज्जमा अख्तर को जरूरी काम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर बुला लिया गया था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. पराग अग्रवाल ने 31 मरीज देखे और उन्हें दवाई दिलवाई।
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरी नवदिया में डॉ. चिराग कुमार और डॉ. ललिता रस्तोगी ने 40 मरीज देखे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुर्रासकतपुर में डॉ. कमलेश गंगवार और डॉ. सबीना ने 42 मरीज देखे। मरीजों की जांचें नहीं हो पाईं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने बताया कि उनकी ड्यूटी स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित आयुष्मान भव मेले में लगी थी। इस वजह से वह निरीक्षण नहीं कर सके। यदि कहीं की कोई शिकायत आती है तो उसकी जांच कराई जाएगी। उसके बाद नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
......
पूरनपुर में नाममात्र के मरीज पहुंचे
फोटो 12
पूरनपुर सीएचसी में रविवार को आयोजित मेले में दो चिकित्सकों सहित अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई थी। चिकित्सक और कर्मचारी मौजूद भी रहे मगर मरीज बहुत कम पहुंचे। डॉक्टर मरीजों का इंतजार करते दिखे।
फार्मासिस्ट नहीं, एएनएम ने दीं दवाएं
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दौलतपुर पट्टी में आयोजित स्वास्थ्य मेले में कुल 24 मरीज पहुंचे। इनमें से ज्यादातर त्वचा संबंधी रोगों से पीड़ित थे। डॉ. मनीष चौरसिया ने बताया कि इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर फार्मासिस्ट की नियुक्ति नहीं है मरीजों को दवाइयां एएनएम सावित्री देवी वितरित कर रही हैं।