फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Arrangements collapsed when 1800 patients arrived in the OPD of the district hospital

Pilibhit News: जिला अस्पताल की ओपीडी में 18 सौ मरीज पहुंचे तो ध्वस्त हो गईं व्यवस्थाएं

Fri, 08 Sep 2023 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 08 Sep 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Arrangements collapsed when 1800 patients arrived in the OPD of the district hospital
जिला चिकित्सालय में चिकित्सक कक्ष के बाहर तक लगी लाइन में नीचे बैठे लोग । संवाद
पीलीभीत। शुक्रवार को जिला अस्पताल (मेडिकल कॉलेज) में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। दरअसल, जन्माष्टमी की छुट्टी के बाद शुक्रवार को ओपीडी खुली तो 1800 मरीज पहुंचे। इनमें 1400 नए और 400 पुराने थे। मरीजों को डॉक्टर को दिखाने और दवाई लेने के लिए दो से तीन घंटे तक लाइन में लगना पड़ा। मरीज खड़े-खड़े थक गए तो फर्श पर ही बैठ गए।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में रोजाना हजारों की ओपीडी हो रही है। मगर स्टाफ की कमी होने से मरीजों और तीमारदारों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना पर्चा काउंटर से लेकर दवा काउंटर और डॉक्टरों के कक्ष में मरीजों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। अमूमन शुक्रवार व शनिवार को भीड़ अपेक्षाकृत कम रहती है, लेकिन इन दिनों सप्ताह के आखिरी दिनों में भी बहुत मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में लगभग 14 सौ नए पर्चे बने तो वहीं पुराने भी लगभग 400 मरीज पहुंचे। इससे वहां मेडिकल स्टाफ समेत पहुंचने वाले मरीजों को खासी दिक्कतें हुईं। सारी व्यवस्थाएं ही ध्वस्त नजर आईं। दवा की लाइन में लगे मरीजों में आपस में ही नोकझोंक हुई। हाल यह था कि लाइन में लगे मरीज जब थक गए तो वे लाइन में ही बैठकर आगे बढ़ने लगे। उमस भरी गर्मी से उनका बुरा हाल हो रहा था।

जिला चिकित्सालय में चिकित्सक कक्ष के बाहर तक लगी लाइन में नीचे बैठे लोग । संवाद

जिला चिकित्सालय में चिकित्सक कक्ष के बाहर तक लगी लाइन में नीचे बैठे लोग । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed