फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Arrangements at CHC not yet complete in view of elections

Pilibhit News: चुनाव के मद्देनजर सीएचसी पर अब तक व्यवस्थाएं पूरी नहीं

Wed, 17 Apr 2024 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Arrangements at CHC not yet complete in view of elections
नहीं बनाया गया अलग से वार्ड, वाहन भी नहीं किया संबद्ध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर चुनाव के दौरान संंवेदनशील मतदान केंद्रों पर होने वाले झगड़ों में घायल होने वाले लोगों और अचानक बीमार होने वाले मतदान कर्मचारियों के उपचार की विशेष व्यवस्था अब तक सुनिश्चित नहीं हो पाई है, जबकि मतदान में कुछ दिन ही शेष रह गए हैं।
बहेड़ी-पीलीभीत सीट के लिए 19 अप्रैल को मतदान होना है। शासन के निर्देश पर सभी प्रकार के चुनावों में संवेदनशील मतदान केंद्रों पर होने वाले झगड़ों में घायल होने वाले लोगों और अचानक बीमार होने वाले मतदान कर्मचारियों के उपचार की विशेष व्यवस्था लगभग एक सप्ताह पहले ही सुनिश्चित हो जाती है।
विज्ञापन

ऐसे लोगों के लिए अलग वार्ड बनाया जाता है। उस वार्ड में अलग से कर्मचारी नियुक्त किए जाते हैं और सभी प्रकार की जरूरी दवाएं उसी वार्ड में भंडारित की जाती हैं। इस वार्ड से एक वाहन भी संबद्ध किया जाता है। जरूरत पड़ने पर गंभीर रूप से होने वाले घायलों और बीमारों को उस वाहन से जिला अस्पताल रेफर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के इस निर्देश के तहत इस सीएचसी में भी एक सप्ताह पहले ही इस प्रकार की व्यवस्था सुनिश्चित हो जानी चाहिए थी, पर फिलहाल ऐसा नहीं हो पाया है।
-
सीएचसी से जुड़े संवेदनशील मतदान केंद्र
मार्केटिंग सोसायटी, नरोत्तम नगला, रढ़ैता, पसंडी, सोरहा, चौसर हरदोपट्टी, सायर, अभयपुर चैना नकटी, दौलतपुर हीरा। गौरतलब है कि दौलतपुर हीरा अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र है तो मार्केटिंग सोसायटी मतदान केंद्र पर लगभग एक वर्ष पूर्व हुए संचालक मंडल के चुनाव में काफी बवाल हुआ था। कुछ लोग घायल भी हुए थे।

-
आपात कालीन कक्ष में मानक के अनुरूप सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। विभागीय उच्चाधिकारियों से चुनाव के सिलसिले में अलग से विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का अब तक कोई निर्देश नहीं मिला है। निर्देश मिलते ही पालन किया जाएगा।
- डॉ. लेखराज गंगवार अधीक्षक, सीएचसी बीसलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed