फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Arogya Mandir has turned into ruins and has become a den of anti-social elements

Pilibhit News: आरोग्य मंदिर हुआ खंडहर में तब्दील, अराजक तत्वों का बना अड्डा

Sun, 09 Jun 2024 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Arogya Mandir has turned into ruins and has become a den of anti-social elements
बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पतरसिया में बना हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर । संवाद
पीलीभीत। विभागीय अधिकारियों की अनदेखी से लाखों रुपये की कीमत से बनाया गया आरोग्य मंदिर खंडहर में तब्दील हो गया है। नियमित रूप से कर्मचारी भी यहां पर नहीं पहुंच रहे है। इससे यहां के मरीजों को इसका पूरी तरह से लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

ब्लॉक बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पतरसिया में स्वास्थ्य विभाग की ओर से वर्ष 2007 में हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर का निर्माण कराया गया था। इसके बाद वर्ष 2017 में इसी जगह पर आरोग्य आयुष्मान मंदिर का निर्माण कराया गया।
विज्ञापन

मरीजों का इसका लाभ मिल सके, इसके लिए यहां पर सीएचओ की भी तैनाती की गई। बावजूद इसके सीएचओ के नियमित रूप से नहीं पहुंचने से यहां के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा। आलम यह हो गया है कि यहां के परिसर में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं। शौचालय भी टूट चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अपने कृषि यंत्रों को यहां पर खड़ा कर रखा है। शाम होते ही यहां पर अराजक तत्वों का आना जाना शुरू हो जाता है।
-------
अधिकारियों का दावा-नियमित पहुंच रही सीएचओ
अधिकारियों का दावा है कि यहां नियमित रूप से सीएचओ पहुंचते हैं। रोजाना 10 मरीजों का उपचार भी होता है। कर्मचारी भी नियमित रूप से यहां पर पहुंचते है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि काफी लंबे समय से यहां पर कर्मचारी नहीं आ रहे हैं। कमरों में गंदगी के अलावा कुछ नहीं है।
-
ग्रामीणों को बढ़ी परेशानियां
आरोग्य आयुष्मान मंदिर बनने से स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की थी कि अब उन्हें हर छोटी बीमारी के लिए बरखेड़ा सीएचसी नहीं जाना पड़ेगा, पर ऐसा नहीं हुआ उलटे ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ गईं।

-
सीएचओ तैनात हैं। वह रोजाना सुबह 10 से पांच बजे तक बैठती हैं। मरीजाें को रोजाना उपचार किया जा रहा है। अगर वह वहां नहीं पहुंच रहीं है, तो इसकी जांच कराई जाएगी। कब्जा करने वाले लोगों को नोटिस दिया जाएगा।
- लोकेश गंगवार, सीएचसी प्रभारी बरखेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed