{"_id":"5f0a00938ebc3e6360136d71","slug":"armyman-death-pilibhit-news-bly412409456","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं को चारा डालते समय फौजी की सर्पदंश से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं को चारा डालते समय फौजी की सर्पदंश से मौत
विज्ञापन
पूरनपुर। पशुओं को चारा डाल रहे फौजी को सर्प ने डस लिया। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी लाया गया। वहां से रेफर किए गए फौजी को परिवार के लोग झाड़ फूंक के लिए ले गए। तब भी हालत में सुधार नहीं हो पाया और कुछ देर बाद मौत हो गई। पुलिस ने फौजी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
गांव गुलड़िया खाता निवासी सुखचैन सिंह का बेटा छोटे बेटे मुनेंद्र सिंह सेना में कार्यरत था और पिथौरागढ़ में तैनाती थी। दो दिन पहले मुनेंद्र एक महीने की छुट्टी लेकर घर आए थे। शुक्रवार शाम पशुओं को चारा डालने के लिए वह पशुशाला में गए थे, इस दौरान उन्हें सांप ने काट लिया। गंभीर हालत में रात करीब 8:30 बजे उन्हें सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाने के बजाय परिवार के लोग उन्हें झाड़ फूंक के लिए बंडा थाना क्षेत्र के सुनासरनाथ ले गए। वहीं उनकी मौत हो गई। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। मुनेंद्र अविवाहित और दो भाईयों में छोटा था। मुनेंद्र के बड़े भाई गुरमेल सिंह भी सेना में हैं और उनकी तैनाती पिछले कुछ दिनों से चीन सीमा पर है।