फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   aprajita

हैदराबाद जैसी घटनाओं से निपटने के लिए खौफ पैदा करने वाली सजाएं हों

Tue, 03 Dec 2019 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
aprajita
बीसलपुर। दिल्ली में निर्भया के बाद अब हैदराबाद में दुष्कर्मियों के हाथों डॉक्टर बिटिया के मारे जाने के बाद अब सख्त कानून बनाकर जल्द से जल्द सजा दी जाना चाहिए। ताकि दरिंदों के दिलों में ऐसा करने से पहले खौफ पैदा हो और वे आंख उठाकर भी न देख पाएं।
विज्ञापन

यह कहना था सफौरा स्थित जीडीएसके इंटर कालेज में अमर उजाला के ‘अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स’ कार्यक्रम में आए वक्ताओं और छात्राओं का। दिल्ली की निर्भया के बाद हैदराबाद की पशु चिकित्साधिकारी के साथ हुई जघन्य घटना से हर किसी के मन में आक्रोश दिखा। अपराजिता कार्यक्रम के तहत हुई गोष्ठी में शिक्षक-शिक्षिकाओं के अलावा बाहर से आए वक्ताओं ने भी अपने गुस्से का इजहार किया। सभी वक्ताओं का एक स्वर में कहना था कि हैदराबाद कांड सहन करने लायक नहीं है। इससे महिलाओं-किशोरियों में असुरक्षा का भाव पैदा हुआ है। सरकार पुराने कानूनों पर सख्ती से अमल कराकर हैवानों को सख्त सजा दिलाए। बेटियों की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए जाएं। बेटियां भी खुद को सशक्त बनाएं ताकि वे किसी भी परिस्थिति का मुकाबला कर सकें।
विज्ञापन

गोष्ठी में जवाहर नवोदय विद्यालय की करियर काउंसलर सोनम बेगम ने बतौर मुख्य वक्ता कहा कि जब तक महिलाओं की सुरक्षा के लिए कठोर कानून नहीं बनेगें और उनका सही से पालन नहीं होगा तब तक दिल्ली में निर्भया और हैदराबाद में डॉक्टर बिटिया जैसे कांड होते रहेंगे। महिलाएं हर क्षेत्र में काम कर रही हैं। कभी उनको ड्यूटी पर दिन में तो कभी रात में जाना पड़ता है। सरकार उनकी सुरक्षा के लिए ठोस कदम नहीं उठा पा रही है। हैवानियत करने के बाद हत्यारे खुलेआम घूमते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज भी बहिष्कार करे हैवानों का
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य जीएस अवस्थी ने कहा कि हैदराबाद जैसे कांड को रोकने की पहल की जानी चाहिए। हैैवान जब तक ऐसे कांड दोहराते रहेंगे तब तक महिलाएं सुरक्षित नहीं रह पाएगी। समाज ऐसे हत्यारों और राक्षसों का बहिष्कार करे। प्रवक्ता पूजा गंगवार ने कहा कि हैदराबाद जैसे कांड के आरोपियों की पैरवी वकील न करें। नेता उनको संरक्षण न दें। धर्म के नाम पर इनको संरक्षण न मिले क्योंकि ऐसे हैवानों का कोई धर्म नहीं होता। कॉलेज प्रबंधक सुरेंद्र पाल ने गोष्ठी की अध्यक्षता की। संजीव शर्मा, अरुण वर्मा और उपप्रधानाचार्य देवकी नंदन ने भी विचार रखे। संचालन मुकेश सक्सेना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed