{"_id":"6890f902a125458c1e055a47","slug":"approval-for-construction-of-four-new-panchayat-secretariats-in-three-blocks-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-141140-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तीन ब्लॉकों में चार नए पंचायत सचिवालयों के निर्माण को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तीन ब्लॉकों में चार नए पंचायत सचिवालयों के निर्माण को मंजूरी
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले के तीन ब्लॉकों की चार ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिवालयों का निर्माण कराया जाएगा। शासन से मंजूरी मिलने के बाद कवायद तेज कर दी गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इससे ग्रामीणों को सहूलियत मिलेगी।
जिले में 720 ग्राम पंचायतें है। पिछले वित्तीय वर्षों में करीब 641 ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिवालयों का निर्माण कार्य कराया जा चुका है। 79 पंचायतों में पंचायत सचिवालय न होने से इन पंचायतों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। इसको लेकर लंबे समय से शासन स्तर से पत्राचार चल रहा था।
शासन स्तर से हरी झंडी मिलने के बाद जिले के पूरनपुर ब्लॉक में दो, बीसलपुर में एक और बरखेड़ा ब्लाॅक में एक पंचायत सचिवालय का निर्माण कराया जाएगा। इससे ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि चार नए पंचायत सचिवालयों को मंजूरी मिली है। इनका जल्द निर्माण कार्य कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
17.46 लाख रुपये से कराए जाएंगे कार्य
पंचायत सचिवालय के निर्माण के लिए एक ग्राम पंचायत को शासन स्तर से 17.46 लाख रुपये का बजट जारी किया जाएगा। विभागीय अफसरों ने बताया कि 75 ग्राम पंचायतों में इनका निर्माण कार्य होना है। इसको लेकर भी पत्राचार किया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द इनका निर्माण कार्य हो सके।