{"_id":"6a11fb0e49fdcdc1d20a0c64","slug":"application-process-for-graduate-classes-begins-students-arrive-for-counseling-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-160228-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: स्नातक कक्षाओं में आवेदन प्रक्रिया शुरू, काउंसलिंग के लिए पहुंच रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: स्नातक कक्षाओं में आवेदन प्रक्रिया शुरू, काउंसलिंग के लिए पहुंच रहे बच्चे
विज्ञापन
पीलीभीत। इंटर पास बच्चों को स्नातक की कक्षाओं में प्रवेश दिलाए जाने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसको लेकर बच्चे भी कॉलेज पहुंच रहे हैं। यूनिवर्सिटी से बीए, बीएससी और बीकॉम के लिए सीटें निर्धारित कर दी गई हैं। इसको लेकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को शुरू करने के साथ ही बच्चों की काउंसलिंग पर जोर दिया जा रहा है।
शहर के एक मात्र उपाधि महाविद्यालय में स्नातक की कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। यूनिवर्सिटी की ओर से बीए के लिए कुल 640 सीटें निर्धारित की गई हैं। वहीं, बीएससी कुल 320 सीटें इसमें पीसीएम ग्रुप के लिए 160 और बॉयो ग्रुप के लिए 160 सीटों को निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही 160 सीटें बीकॉम के लिए दी गई हैं। 14 मई से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई। इसको लेकर छात्र-छात्राओं की ओर से रजिस्ट्रेशन कराए जा रहे हैं।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 31 मई तक की जानी है। ऐसे में बच्चों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। समय रहते बच्चों को प्रवेश प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाए। इसको लेकर बच्चों की काउंसलिंग कराई जा रही है। प्राचार्य डॉ. दुष्यंत कुमार ने बताया कि बच्चों को समय रहते प्रवेश दिया जा सके। इसको लेकर उनकी काउंसलिंग भी कराई जा रही है। प्रवेश प्रक्रिया के बाद जल्द ही कक्षाओं का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। संवाद