फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Anti corruption team caught contract worker taking bribe in Pilibhit

Pilibhit: संविदा बिजली कर्मी तीन हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई

Tue, 12 Mar 2024 11:02 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Mar 2024 11:02 AM IST
सार

बिजली निगम में भ्रष्टाचार के मामले थम नहीं रहे हैं। पीलीभीत के बीसलपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एक संविदा कर्मी को गिरफ्तार किया है। उसने बिजली कनेक्शन के नाम पर एक व्यक्ति से तीन हजार रुपये मांगे थे। 

विज्ञापन
Anti corruption team caught contract worker taking bribe in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीलीभीत के बीसलपुर में रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। एंटी करप्शन ब्यूरो बरेली की टीम ने सोमवार को देर शाम बिजली उपकेंद्र बीसलपुर के संविदा कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। बीसलपुर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन


कोतवाली बीसलपुर के गांव नीवा डांडी निवासी रिंकू यादव संविदा बिजली कर्मी है। उसने गांव मीरपुर बहानपुर निवासी दिव्यांग सरताज से घरेलू बिजली कनेक्शन करने के नाम पर 3000 रुपये मांगे थे। दिव्यांग ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। 
विज्ञापन


संविदा कर्मी के बुलाने पर सरताज सोमवार को बीसलपुर गया। इससे एंटी करप्शन को सूचना दे दी। टीम ने संविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। भ्रष्टाचार निवारण संगठन के टीम प्रभारी जितेंद्र सिंह ने देर रात बीसलपुर कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed