{"_id":"5fd270f88ebc3e3e7a6a9dbc","slug":"another-youth-injured-in-road-accident-also-succumbed-pilibhit-news-bly4296933165","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक ने भी तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक ने भी तोड़ा दम
विज्ञापन
जहानाबाद। किसी वाहन की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार दूसरे युवक ने भी इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। इससे पूर्व बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत गई थी। पुलिस ने कार्रवाई के लिए परिजन से तहरीर मांगी है।
थाना क्षेत्र के गांव सुंदरपुर निवासी 30 वर्षीय प्रेमपाल पुत्र रेवाराम गांव के ही 32 वर्षीय हेमेंद्र पुत्र नत्थूलाल के साथ बुधवार देर शाम बरेली हाईवे पर स्थित एक आटा मिल से मजदूरी करके बाइक से घर लौट रहे थे। रात नौ बजे हाईवे पर सियाबाड़ी पट्टी गांव के पास किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में प्रेमपाल की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि हेमेंद्र गंभीर घायल हो गए थे। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया था। वहां देर रात इलाज के दौरान हेमेंद्र की भी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद शवों को परिजन के सुपुर्द कर दिया। मृतक प्रेमपाल के एक साल की बेटी है तो हेमेंद्र अविवाहिता था। इंस्पेक्टर हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं लग सका है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।