फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ankit commits suicide by consuming poison in pilibhit

Pilibhit Suicide: मदद की आस में की सोशल मीडिया पर कई पोस्ट, मायूसी मिलने के बाद अंकित ने जहर खाकर दी जान

Sun, 12 Jun 2022 03:01 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 12 Jun 2022 03:01 AM IST
सार

अंकित ने आत्महत्या से पहले इस्टाग्राम पर अपनी बात कहने का प्रयास करते हुए कई स्टोरी  पोस्ट की थी। वह चाहता था कि कोई उसकी मदद के लिए आगे आए। कोई उससे पूछे कि क्या दिक्कत है? वह परेशान क्यों है? अफसोस ऐसा कुछ नहीं हुआ।

विज्ञापन
ankit commits suicide by consuming poison in pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

हम गमजदा हैं...हमें थाम लो। सुबह तुम्हारी ही सही, हमें शाम दो। यह जज्बात और उससे उपजे दर्द के बेइंतहा तक हो जाने का अंजाम है। सोशल मीडिया की मायावी दुनिया में अंकित करीब 16 घंटों से गुहार लगाता रहा है।

विज्ञापन


स्टोरीज के जरिये अपनी बात कही। वह बताता रहा, सदमे में है। काश, कोई मदद के लिए हाथ बढ़ाता। उससे पूछता क्या दिक्कत है... दोस्त। अपनेपन के चार लफ्ज उसे ढांढस बंधाते। जिंदगी इतनी भी कठिन नहीं है मेरे दोस्त...। अफसोस ऐसा कुछ नहीं हुआ और होनहार अंकित ने अपनी जान गंवा दी। 
विज्ञापन


अंकित का इंस्टा एकाउंट बताता है कि वह 8 अक्टूबर 2021 को सक्रिय हुआ। हर रोज एक दो पोस्ट जरूर करता था। इंस्टाग्राम पर उसके 1441 फॉलोअर्स हैं। अंकित ने जहर खाने के पहले 16 घंटों में पांच स्टोरी शेयर की। पहली स्टोरी गुरुवार को देर शाम 8 बजे, दूसरी रात 9 बजे और तीसरी स्टोरी रात 10 बजे शेयर की। इसके बाद शुक्रवार को चौथी स्टोरी सुबह 7 बजे, पांचवी 9 बजे और आखिरी स्टोरी दोपहर 10 बजे शेयर की। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे अंकित ने जहर खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्टाग्राम की छह स्टोरी
अंकित ने मौत से पहले इंस्टाग्राम पर अपनी बात कहने का प्रयास करते हुए कई स्टोरी वायरल की थीं। पहली स्टोरी में उसने लिखा मूड ऑफ है, बहुत ज्यादा परेशान हूं जिंदगी से, कल जा रहा हूं भगवान के पास। दूसरी स्टोरी में दिखाया जा रहा है कि एक युवक पेड़ के पास बैठा है। लव सांग बज रहा है और युवती कह रही है कि कहीं एक दिन ऐसा न हो जाए कि तुम मुझे ढूंढते रह जाओ और युवक को धक्का दे देती है मगर युवक मृत मिलता है। तीसरे सीन में युवक का रोता हुआ चेहरा है और दिल टूटा..सांग बज रहा है। चौथे सीन में युवक मृत होता है और युवती उसके चेहरे को पकड़कर रोती दिख रही है। पांचवें सीन में जिंदगी के लास्ट दिन का मेसेज है। चांद कहां सुबह को छोड़कर...गीत बज रहा है। छठे सीन में सॉरी मम्मी पापा मै जा रहा हूं और मैनू माफ करिए मां मेरी... मैं इस जन्म में तेरा हो न पाया... गीत बज रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed