{"_id":"65bd541b02de13e36c019677","slug":"animals-found-in-excess-of-capacity-at-devipura-cow-shelter-site-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-111500-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: देवीपुरा गोआश्रय स्थल पर क्षमता से अधिक मिले पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: देवीपुरा गोआश्रय स्थल पर क्षमता से अधिक मिले पशु
विज्ञापन
देवीपुरा गौ आश्रय स्थल । संवाद
पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को अचानक देवीपुरा गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया। यहां पर उनको क्षमता से अधिक पशु मौजूद मिले। बताया गया कि 28 जनवरी के बाद से हरा चारा नहीं आया है। नवंबर के बाद से भूसे का भुगतान भी नहीं हो सका है। इस पर डीएम ने एसडीएम सदर को पशुओं के लिए अलग जमीन तलाश करने और साफ सफाई कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निराश्रित पशुओं के लिए भूसा, पीने योग्य पानी, हरा चारा, साफ-सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाएं देखीं। पशु चिकित्सक ने बताया कि यहां पर 975 निराश्रित गोवंशों को आश्रित किया गया है, जो क्षमता से अधिक हैं। इस दौरान उन्होंने गोआश्रय की भूमि के बारे में भी जानकारी ली।
ग्राम प्रधान ने बताया कि निराश्रित गोवंशों के लिए पांच एकड़ भूमि पर हरा चारा बोया गया है। जिलाधिकारी ने पशु चिकित्सक को नियमित रूप से गोवंशों की देखरेख करने के लिए कहा। खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि अन्य ग्राम पंचायतों में उप जिलाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए भूमि की उपलब्धता कराएं। इस दौरान कुछ गोवंशों के ईयर टैगिंग न मिलने पर पशु चिकित्सक को उनकी ईयर टेगिंग कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि नवंबर के बाद से भूसे का भुगतान नहीं हो सका है। 28 जनवरी को हरा चारा आया था। इसपर डीएम ने व्यवस्थाओं में सुधार की चेतावनी दी।
विज्ञापन
डीएम ने कलक्ट्रेट कार्यालय का निरीक्षण कर दिए निर्देश
पीलीभीत। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट कार्यालय का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति व स्थानीय निकाय लिपिक सहित अन्य पटलों को देखा। पटलों की पत्रावलियों की जांच की और सहायकों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद वेयरहाउस पहुंचकर ईवीएम-वीवीपैट के संबंध में जानकारी ली। इसके साथ ही कलक्ट्रेट में लगाए गए ईवीएम प्रशिक्षण केंद्र पर पहुंचकर प्रशिक्षण मशीन में वोट डालकर परीक्षण किया। संवाद