{"_id":"687003350f8c31dfd3003079","slug":"angry-with-the-complaint-the-accused-entered-the-house-and-beat-him-up-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-139440-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शिकायत से नाराज आरोपियों ने घर में घुसकर की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शिकायत से नाराज आरोपियों ने घर में घुसकर की मारपीट
विज्ञापन
अमरिया। बच्चों की शिकायत करने से नाराज आरोपियों ने गांव अर्रायपुर निवासी मोहम्मद अंजुम के घर में घुसकर मारपीट की। परिवार के लोगों को भी डंडे से पीटा। भीड़ एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
अमरिया क्षेत्र के गांव हर्रायपुर निवासी मोहम्मद अंजुम ने अमरिया पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि आठ जुलाई को शाम के समय वह बच्चों की शिकायत करने गांव के ही अब्दुल खतिक के घर गया। आरोप है कि शिकायत करने पर घर में मौजूद इमरान और रेहान ने उससे मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह जान बचाकर वह घर आया।
आरोप है कि आरोपी लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए और परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। शोर-शराबे पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मारपीट में कई लोग घायल हुए। थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद