{"_id":"6757214731ab72f68b009764","slug":"angry-farmers-blocked-the-road-in-front-of-the-police-post-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-127013-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नाराज किसानों ने पुलिस चौकी के सामने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नाराज किसानों ने पुलिस चौकी के सामने लगाया जाम
विज्ञापन
बीसलपुर। किसान सहकारी चीनी मिल के गेट स्थित क्रय केंद्रों के प्रभारियों द्वारा खराब गन्ना न लिए जाने से नाराज किसानों ने हंगामा किया। सोमवार की शाम चीनी मिल पुलिस चौकी के सामने किसानों ने गन्ना भरे वाहनों को आड़ा-तिरछा खड़ा कर जाम लगा दिया।
किसान सहकारी चीनी मिल के गेट स्थित क्रय केंद्रों पर सोमवार की शाम काफी किसान गन्ना लेकर पहुंचे थे। चीनी मिल के चेकर टीम ने उनमें से छह वाहनों को खराब गन्ना होने के कारण बाहर कर दिया था। इस मुद्दे को लेकर किसानों, केंद्र प्रभारियों और चेकर टीम के सदस्यों में काफी नोक-झोंक हुई।
खराब गन्ना न तौले जाने से नाराज होकर किसानों ने चीनी मिल पुलिस चौकी के सामने अपने गन्ना भरे वाहनों को आड़ा-तिरछा खड़ा कर जाम लगा दिया। जाम लगते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गईं। जानकारी होते ही मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
मुख्य गन्ना अधिकारी और चौकी पुलिस ने किसानों को समझाकर जाम खुलवा दिया। उसके बाद कर केंद्र पर गन्ने की तौल शुरू हो गई। किसानों ने करीब आधा घंटा तक जाम लगाया, इसलिए आधा घंटे तक ही केंद्रों पर गन्ने की तौल ठप रही। इस बाबत मुख्य गन्ना अधिकारी ने बताया कि कुछ देर के लिए कुछ किसानों ने पुलिस चौकी के सामने जाम लगाया था। बाद में समझा कर जाम खुलवा दिया गया।