{"_id":"6aa2f72bd54b9408f306f601","slug":"angry-at-his-fathers-scolding-the-young-man-hanged-himself-to-death-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-168527-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पिता की डांट से नाराज युवक ने फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पिता की डांट से नाराज युवक ने फंदे से लटककर दी जान
Fri, 11 Sep 2026 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अशरफ खान में बृहस्पतिवार रात पिता की डांट के बाद नाराज युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मोहल्ला अशरफ खान निवासी अनीश पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। उनका 22 वर्षीय पुत्र इमरान बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे वह घर पर ही मौजूद था। किसी बात को लेकर पिता ने उसे डांट दिया। इसके बाद वह नाराज होकर कमरे में चला गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक कमरे से कोई हलचल नहीं होने पर परिजनों को चिंता हुई।
उन्होंने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मोहल्ले के लोगों की मौजूदगी में परिजन ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर उसका शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। परिजन उसे उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घर में चीख-पुकार मचने से माहौल गमगीन हो गया। बताया गया कि इमरान दो भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
वह पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। अस्पताल प्रशासन की ओर से घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और मामले की जांच शुरू कर दी। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।