फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Angered by the deduction of his pension, the accused chased down and beat the administrator's husband.

Pilibhit News: पेंशन कटवाए जाने से नाराज आरोपी ने प्रशासक के पति को दौड़ाकर पीटा

Sat, 17 Oct 2026 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 17 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Angered by the deduction of his pension, the accused chased down and beat the administrator's husband.
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव ईंटारोड़ा में वृद्धावस्था पेंशन कटवाए जाने से नाराज आरोपी ने एक गांव की प्रशासक के पति को दौड़ाकर पीटा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


गांव के प्रशासक के पति इकबाल अहमद ने बताया कि वेदराम की उम्र 40 वर्ष है, लेकिन उन्होंने विभागीय कर्मचारियों से सांठगांठ कर समाज कल्याण विभाग के अभिलेखों में अपनी उम्र 60 वर्ष बताते हुए वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत करवा ली थी। कुछ दिन पूर्व क्षेत्रीय ग्राम पंचायत अधिकारी ने उनकी वृद्धावस्था पेंशन निरस्त करवा दी थी। वेदराम को भ्रम हो गया था कि उनकी वृद्धावस्था पेंशन प्रधान के पति ने कटवाई है। इसी बात को लेकर वेदराम रंजिश मानने लगा।
विज्ञापन

सात सितंबर को कंपोजिट विद्यालय में चल रहे निर्माण कार्य को देखकर अपने घर लौट रहे था। विद्यालय गेट पर पहले से ही घात लगाए खड़े वेदराम ने डंडा लेकर उन पर हमला कर दिया। इसके बाद दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। विद्यालय के स्टाफ ने बमुश्किल बचाया। शुक्रवार को पुलिस में मामले की नामजद तहरीर दी गई। इस बाबत सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed