फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Anger due to non-stoppage of weekly train in Puranpur

Pilibhit News: साप्ताहिक ट्रेन का पूरनपुर में ठहराव न होने से रोष

Fri, 23 May 2025 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 23 May 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Anger due to non-stoppage of weekly train in Puranpur
पूरनपुर। रेलवे बोर्ड ने दिल्ली-मैलानी के बीच साप्ताहिक ट्रेन के संचालन की स्वीकृति दी है। ट्रेन का पूरनपुर में ठहराव न होने से क्षेत्र के लोगों में रोष है। वहीं, पहले से चल रही लालकुआं-वाराणसी साप्ताहिक ट्रेन का ठहराव भी न होने से नाराजगी है। व्यापारी आंदोलन की रणनीति बनाने में जुट गए हैं। नगर पालिका सदस्यों और अन्य लोगों ने बृहस्पतिवार को स्टेशन मास्टर को ज्ञापन देकर मैलानी-दिल्ली ट्रेन का ठहराव कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जिले में पूरनपुर खाद्यान्न उत्पादन, व्यापार सहित कई मामलों में अग्रणी है। पूरनपुर से प्रतिदिन हजारों लोग बरेली, दिल्ली सहित अन्य शहरों के लिए जाते हैं। व्यापारियों का कहना है कि रेल प्रशासन ट्रेनों का ठहराव न कर पूरनपुर क्षेत्र के लोगों के साथ ठीक व्यवहार नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

इसी के विरोध में नगर पालिका सदस्यों ने स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपकर ट्रेन का ठहराव पूरनपुर में कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि कामगार, व्यापारी भारी संख्या में प्रतिदिन दिल्ली आवागमन करते हैं। ट्रेन का ठहराव न होने से लोगों को असुविधा होगी। ज्ञापन देने वालों में नगर पालिका सदस्य सूबेजहां बेगम, विनीता यादव, नेहा, शाहजहां बेगम, रफीतुल्ला, मोहम्मद इमरान आदि के हस्ताक्षर थे। नगर पालिका सदस्य अनुज गुप्ता ने रेल मंत्रालय को पत्र भेजकर पूरनपुर की ओर से निकलने वाली साप्ताहिक ट्रेनों का ठहराव कराने की मांग की है। व्यापारी नेता हंसराज गुलाटी ने बताया कि आंदोलन की रणनीति के लिए जल्द ही व्यापारियों की बैठक बुलाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed