फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Anamta, Kamal, Ashish and Swati stood first in Hindi dictation

Pilibhit News: हिंदी श्रुतलेख में अनमता, कमल, आशीष और स्वाति रहीं प्रथम

Wed, 06 Nov 2024 10:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Anamta, Kamal, Ashish and Swati stood first in Hindi dictation
बीसलपुर बीआरसी में विजेताओं को दिए गए प्रमाण पत्र।स्रोत:बीईओ
बीसलपुर। बीआरसी परिसर में बुधवार को प्राथमिक/ उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों की हिंदी और अंग्रेजी श्रुतलेख प्रतियोगिता कराई गई। हिंदी श्रुतलेख में प्राथमिक विद्यालय महादेवा की अनमता, प्राथमिक विद्यालय चठिया के कमल, उच्च प्राथमिक विद्यालय के आशीष कुमार और उच्च प्राथमिक विद्यालय लुहिचा की स्वाति ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


अंग्रेजी श्रुतलेख में प्राथमिक विद्यालय हाफिजनगर बननाही के दिवांश गंगवार, प्राथमिक विद्यालय रोहनिया की नैंसी राठौर, उच्च प्राथमिक विद्यालय खंनका के मुदित यादव और उच्च प्राथमिक विद्यालय नरोत्तम नगला की काम्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुलेख में प्रियांश, करिश्मा, राजन, रीतिका ने बाजी मारी।
विज्ञापन

हिन्दी सुलेख में अनमता, कुलदीप, सचिन सिंह, रागिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी कविता पाठ में मुदस्सिर, कीर्ति, रानी शर्मा व बौनी के अंश शुक्ला ने पुरस्कार जीता। हिंदी कविता पाठ में राधा देवी और रोहित वर्मा ने बाजी मारी। जीते हुए 40 बच्चों को कॉपी और पेन देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरपी मुईन अहमद खां, दिनेश राव, शिक्षक संकुल हरीश कुमार, संदीप कुमार, सत्यम गंगवार, ओमपाल, तालिब हुसैन, रोहित कुमार, रवि कुमार, चिराग शिव, शोभना कश्यप आदि अध्यापक निर्णायक मंडल में शामिल थे। प्रतियोगिताएं खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. हर्षित शर्मा के निर्देशन में हुई। बीईओ ने ही मां सरस्वती के साथ दीप जलाकर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed