फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Anamika heard the complaints in the resolution day, daughters took over the posts of police station in-charges.

Pilibhit News: अनामिका ने सुनीं समाधान दिवस में शिकायत, बेटियों ने संभाली थानाध्यक्षों की कुर्सी

Sun, 28 Sep 2025 07:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 28 Sep 2025 07:44 AM IST
विज्ञापन
Anamika heard the complaints in the resolution day, daughters took over the posts of police station in-charges.
पीलीभीत। मिशन शक्ति के तहत शनिवार को थानाध्यक्षों की कुर्सी अलग-अलग स्कूलों की छात्राओं ने संभाली। फरियादियों की शिकायतें सुनीं और निस्तारण के निर्देश दिए। पूरनपुर कोतवाली में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी अभिषेक यादव की मौजूदगी में छात्रा अनामिका ने संपूर्ण समाधान दिवस में आईं शिकायतों को सुना। इसके अलावा जिलेभर में मिशन शक्ति के तहत कई अन्य जागरूकता कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन

मिशन शक्ति-5.0 अभियान के अंतर्गत जूनियर हाई स्कूल की कक्षा-आठवीं की छात्रा अलशिफा को एक दिन का कोतवाल जहानाबाद बनाया गया, बालिका ने समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों की फरियाद को सुना और समाधान के लिए निर्देश दिए गए। इसके अलावा शहर कोतवाली में भी परिषदीय स्कूलों की छात्राओं ने भ्रमण कर पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से जाना। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने छात्राओं को जरूरी जानकारी दी।
विज्ञापन

बीसलपुर के कैम स्कोलर स्कूल में सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल ने मिशन शक्ति के तहत छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान महिला सशक्तीकरण के संबंध में अवगत कराते हुए डिजिटल फ्रॉड एवं साइबर अपराधों से बचाव के तरीके भी बताए। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूरिया। कस्बे के फातिमा गर्ल्स कॉलेज में प्रशिक्षु सीओ गायत्री यादव ने छात्राओं को महिला सशक्तीकरण के लिए जागरूक किया। छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर, डिजिटल फ्रॉड एवं साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed