फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   An old woman died in Rasiya Khanpur, causing a fever scare in the village.

Pilibhit News: रसिया खानपुर में एक वृद्धा की मौत, गांव में बुखार का शोर

Mon, 13 Oct 2025 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
An old woman died in Rasiya Khanpur, causing a fever scare in the village.
बीसलपुर। बुखार ग्रस्त गांव रसिया खानपुर में रविवार की शाम मेहरोजी बेगम (90) की मौत हो गई। गांव में बुखार से मौत होने का शोर मच गया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि जांच में महिला के लंबे समय से स्वांस रोग से पीड़ित होने की बात सामने आई है। इसी समस्या से उनकी मौत हुई है।
विज्ञापन

गांव रसिया खानपुर में पिछले करीब तीन सप्ताह से बुखार फैला हुआ है। बुखार की चपेट में आकर अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है। सैकड़ों लोग बीमार हैं। बीमार लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बीसलपुर के निजी अस्पतालों और बरेली के अलग-अलग निजी अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। रविवार की शाम गांव की 90 वर्षीय मेहरोजी बेगम पत्नी स्वर्गीय अमजद की घर पर मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव में कुछ लोगों ने शोर मचा दिया कि मेहरोजी बेगम की मौत बुखार से हुई है। इस पर गांव में हड़कंप मच गया। जानकारी लगते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हुई। टीम ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच पड़ताल में पाया कि वृद्धा की मौत बुखार से न होकर स्वांस के रोग से पीड़ित होने के कारण हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. आलमगीर ने बताया कि जांच पड़ताल में महरोजी बेगम पिछले 30 वर्षों से स्वांस की रोगी पाई गईं। उनका क्षय रोग और ब्लड प्रेशर का भी उपचार चल रहा था। उन्होंने बताया कि महरोजी बेगम को बुखार नहीं था।

सीएमओ डॉ. आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि वृद्धा की मौत की जानकारी मिलने टीम को मौके पर भेजा गया था। मृतका क्षय रोग और ब्लड प्रेशर के रोग से पीड़ित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed