फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   An elephant damaged the watchtower at Anandtal in the Mahof range.

Pilibhit News: महोफ रेंज में हाथी ने क्षतिग्रस्त की आनंदताल की मचान

Wed, 26 Aug 2026 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
An elephant damaged the watchtower at Anandtal in the Mahof range.
महोफ रेंज में हाथी ने क्षतिग्रस्त किया आनंदताल का मचान। स्रोत विभाग
कलीनगर। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की महोफ रेंज में हाथियों की मौजूदगी ने वनकर्मियों की चिंता बढ़ा दी है। सोमवार रात एक हाथी आनंदताल क्षेत्र में पहुंच गया और वहां बने मचान को क्षतिग्रस्त कर दिया। मंगलवार को भी हाथी की मौजूदगी महोफ रेंज के जंगल में बनी रही।
विज्ञापन

करीब एक माह पहले तीन हाथियों ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व की महोफ, बराही और माला रेंज के जंगलों में डेरा जमाया था। इनकी गतिविधियों को देखते हुए पीटीआर प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी की जा रही थी। इस बीच सोमवार को एक हाथी फिर महोफ रेंज के जंगल में पहुंच गया। हाथी आनंदताल क्षेत्र में पहुंचा और वहां बने मचान को नुकसान पहुंचा दिया। सुबह जानकारी होने पर क्षेत्रीय टीम मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। इसके बाद संवेदनशील स्थानों पर निगरानी और गश्त बढ़ा दी गई। रेंजर सहेंद्र यादव ने बताया कि मंगलवार को भी वनकर्मियों की टीमें जंगल में हाथियों की आवाजाही वाले क्षेत्रों की निगरानी करती रहीं। उनकी गतिविधियों को ट्रैक करने के साथ ही उनके आसपास के क्षेत्र में मौजूदगी पर नजर रखी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed