फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   An elderly woman picking corn died after being hit by a combine harvester, her body covered with straw.

Pilibhit News: बाली बीन रही वृद्धा की कंबाइन की चपेट में आने से मौत, पुआल से ढक दिया शव

Wed, 15 Oct 2025 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 15 Oct 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
An elderly woman picking corn died after being hit by a combine harvester, her body covered with straw.
पूरनपुर। खेत मेंं धान की बाली बीनने गई गांव जटपुरा के मुला की पत्नी दानवती (70) की कंबाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। शव खेत में पुआल से ढका मिला। परिजन ने हत्या कर शव को पुआल से छिपाने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। हादसे के बाद चालक कंबाइन को खेत में छोड़कर भाग गया। गांव में हुई पंचायत में दोनों पक्षों में कुछ ही देर में समझौता हो गया।
विज्ञापन


गांव जटपुरा के खेत में कंबाइन से धान की कटाई हो रही थी। कई महिलाएं और बच्चे धान की बालियां बीन रहे थे। इसी दौरान गांव जटपुरा के मुला की पत्नी दानवती की कंबाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद बाली बीन रही महिलाएं और बच्चे खेत से खिसक गए। कंबाइन स्वामी ने वृद्धा के शव को खेत में पुआल से ढक दिया। घटना के करीब एक घंटे बाद सूचना पर पहुंचे मुला और अन्य परिजनों ने कंबाइन चालक पर टक्कर मारकर वृद्धा की हत्या करने और परिजन को सूचना न देकर शव को पुआल से ढककर भाग जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कंबाइन गांव के ही एक ग्रामीण की है। कुछ देर बाद गांव में कंबाइन स्वामी और मृतका के परिजनों के बीच पंचायत हुई। पंचायत में समझौता हो जाने पर कार्रवाई न करने का आश्वासन दिया गया। मुला के भतीजे सोनपाल ने बताया कि जानकर किसी ने टक्कर नहीं मारी होगी। घटना को लेकर हुई पंचायत में समझौता हो गया है। कोतवाल पवन कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed