{"_id":"67c74d6f7134809810098ac7","slug":"an-elderly-man-returning-from-the-field-died-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-131767-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: खेत से लौट रहे बुजुर्ग की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: खेत से लौट रहे बुजुर्ग की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत
Wed, 05 Mar 2025 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर पतरसिया गांव के पास सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायल को सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकाें ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पतरसिया गांव निवासी रामदास (58) पुत्र सुमेरलाल सोमवार शाम खेत की ओर गए थे। देर रात वह घर लौट रहे थे। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग गांव के करीब सड़क पार करते समय वह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। घायल को बरखेड़ा सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकाें ने रामदास को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक अविवाहित थे। वह अपने भाई मुन्नालाल के साथ रहते थे। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।