{"_id":"6721fe355d072c22c404fa67","slug":"an-artist-died-due-to-electric-shock-during-ramlila-performance-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रामलीला मंचन के दौरान करंट लगने से कलाकार की मौत, गोवर्धन का रहने वाला था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रामलीला मंचन के दौरान करंट लगने से कलाकार की मौत, गोवर्धन का रहने वाला था युवक
Wed, 30 Oct 2024 03:06 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 30 Oct 2024 03:06 PM IST
सार
अमरिया कस्बे में मंगलवार की रात हादसा हो गया। यहां रामलीला मंचन के दौरान करंट लगने से कलाकार की मौत हो गई। बताया गया है कि मंच के पीछे गेट पर बिजली का तार टच होने से करंट प्रवाहित हो रहा था।
विज्ञापन
मौके पर जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के अमरिया कस्बे में रामलीला के मंचन के दौरान एक कलाकार को करंट लग गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सीएचसी ले जाने पर चिकित्सक ने उसे मृतक घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई से इन्कार कर दिया और शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
अमरिया कस्बे के रामलीला मैदान पर 10 दिन पूर्व लीला मंचन का आयोजन शुरू हुआ। मंगलवार की रात कुंभकर्ण वध का मंचन चल रहा था। जिसमें मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव महरौली निवासी नेमी (28) पुत्र गोपाल व उसके भाई धर्मपाल व कान्हा भी मंचन करने आए थे। नेमी जोकर के रोल निभा रहा था।
विज्ञापन
गेट खोलते ही लगा तेज करंट
रात करीब 12 बजे मंचन के दौरान नेमी मंच के पीछे लगे गेट के पास पहुंचा। गेट खोलते ही उसे तेज करंट लगा। बचाने पहुंचे भाई कान्हा और धर्मपाल को भी हल्का करंट लगा। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। घायल को सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।
विज्ञापन