{"_id":"6898e196be1d497d390a8547","slug":"an-animal-collided-with-an-army-vehicle-near-shahbaz-nagar-station-the-engine-failed-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-141635-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शाहबाज नगर स्टेशन के पास सेना की गाड़ी से टकराया जानवर, इंजन हुआ फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शाहबाज नगर स्टेशन के पास सेना की गाड़ी से टकराया जानवर, इंजन हुआ फेल
विज्ञापन
शाहजहांपुर जाने वाली ट्रेन का प्लेटफार्म बदलते ही रेलवे ट्रैक को पार करते यात्री। संवाद
पीलीभीत। सेना की गाड़ी से शाहबाज नगर स्टेशन के आसपास जानवर टकरा गया। इससे उसका इंजन फेल हो गया। इंजन फेल होने के कारण शाहजहांपुर को शाम 6:30 बजे रवाना होने वाली ट्रेन करीब दो घंटा देरी से पीलीभीत से रवाना हुई। इससे शाहजहांपुर की ओर जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानी हुई। प्लेटफॉर्म संख्या का बदलाव होने से एकदम अफरातफरी मच गई।
पीलीभीत से शाहजहांपुर को 6:30 मिनट पर पैसेंजर ट्रेन का संचालन हो रहा है। बताया जा रहा है कि रविवार को शाहजहांपुर से दोपहर 12:00 बजे के करीब सेना की गाड़ी वहां से पीलीभीत के लिए रवाना हुई। इसी दौरान शाहबाज नगर रेलवे स्टेशन के आसपास इंजन से जानवर टकरा गया। इंजन में खराबी आने से सेना की ट्रेन को वहीं पर खड़ा कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को देने के साथ ही स्टेशन पर खड़ी शाहजहांपुर जाने वाली ट्रेन का इंजन सेना की गाड़ी में जोड़कर पीलीभीत के लिए रवाना कर दिया गया, जबकि पीलीभीत से शाहजहांपुर जा रही ट्रेन प्लेटफार्म पर ही खड़ी रही। रेलवे स्टेशन से देरी से रवाना हुई ट्रेन से अन्य ट्रेनें भी प्रभावित हो गईं। इसके चलते शाम 6:30 बजे पीलीभीत से शाहजहांपुर को रवाना होने वाली ट्रेन शाहजहांपुर के लिए करीब आठ बजे पीलीभीत से रवाना की जा सकी। जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
प्लेटफॉर्म बदलते ही मच गई भगदड़
शाहजहांपुर जाने वाली ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर चार से ही शाहजहांपुर के लिए रवाना होती है। रविवार को जब यह ट्रेन देरी से पीलीभीत पहुंची तो यात्री प्लेटफॉर्म नंबर चार पर ही उसका इंतजार कर रहे थे। शाहजहांपुर से आई ट्रेन जैसे ही प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंची तो एकदम भाग दौड़ मच गई। महिला यात्री समेत अन्य लोग रेलवे ट्रैक को पार करते हुए दिखाई दिए।
कई बार सिंग्नल व अन्य समस्याओं की वजह से ट्रेन में देरी हो जाती है। शाहजहांपुर के लिए ट्रेन देरी से रवाना हुई है। इसके बारे में जानकारी की जाएगी। - संजीव शर्मा, सीनियर डीसीएम