फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   An action plan for the upcoming session was prepared at the workshop

Pilibhit News: कार्यशाला में आगामी सत्र के लिए बनाई कार्ययोजना

Mon, 25 Nov 2024 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
An action plan for the upcoming session was prepared at the workshop
बीसलपुर के सरस्वती विघा मंदिर में आयोजित कार्यशाला में मौजूद लोग।स्रोत:प्रधानाचाय
बीसलपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार को पीलीभीत, शाहजहांपुर जिलों के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों एवं प्रबंध समिति के पदाधिकारियों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें आगामी सत्र के लिए कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री हरिशंकर एवं प्रदेश निरीक्षक प्रमोद कुमार वर्मा, विद्यालय के प्रबंधक विष्णु कुमार गोयल एवं प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्चन कर किया।
विज्ञापन

इस दौरान हरिशंकर ने कहा कि जरूरी है कि किसी भी कार्य की सफलता के लिए उसका नियमित स्मरण करते रहें। एक विद्यार्थी अपने जीवन में सफल होने के लिए लक्ष्य बनाता है और उसका क्रियान्वयन करके सफलता प्राप्त करता है उसी प्रकार किसी संस्था के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए योजना बनाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरी है कि इसके लिए छात्रों, अभिभावकों, आचार्यों, पूर्व छात्रों व प्रबंध समिति से संपर्क करके और उनके साथ बैठक कर विस्तृत योजना बनाई जाए। कार्यशाला में सरस्वती विद्या मंदिर बीसलपुर, चिरौंजीलाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर पीलीभीत, सरस्वती विद्या मंदिर मझोला, सरस्वती विद्या मंदिर पूरनपुर, सरस्वती विद्या मंदिर बिलसंडा, अंगूरी देवी बालिका विद्या मंदिर, बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज बीसलपुर, सरस्वती विद्या मंदिर संजय शाहजहांपुर, सरस्वती विद्या मंदिर बिहारी लाल शाहजहांपुर, सरस्वती विद्या मंदिर तिलहर, सरस्वती विद्या मंदिर जलालाबाद तथा सरस्वती विद्या मंदिर पुवायां के प्रधानाचार्य, प्रबंधक प्रबंध समिति के अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव आदि पदाधिकारी शामिल रहे।
कार्यशाला के दौरान स्कूलों में वर्ष पर्यन्त होने वाले कार्यक्रमों एवं योजनाओं के बारे में विचार-विमर्श कर कार्ययोजना बनाई गई। संचालन प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार मिश्र ने किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक विष्णु कुमार गोयल ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार अग्रवाल, बालाजी गर्ल्स विद्या मंदिर की प्रधानाचार्य अर्चना चौहान, अंगूरी देवी बालिका विद्या मंदिर पीलीभीत की प्रधानाचार्य उपासना शर्मा और अंशुमान भदौरिया आदि वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed