{"_id":"67fea201092c302f6c0106d3","slug":"amariya-tehsil-building-will-be-constructed-with-rs-162-crore-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-134215-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 1.62 करोड़ रुपये से बनेगा अमरिया तहसील का भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 1.62 करोड़ रुपये से बनेगा अमरिया तहसील का भवन
विज्ञापन
अमरिया तहसील का अस्थाई भवन। संवाद
पीलीभीत। खुद का भवन न होने से सिंचाई विभाग के भवन में संचालित नवसृजित अमरिया तहसील के दिन बहुरने वाले हैं। गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार के प्रयासों से तहसील भवन निर्माण के लिए 1.62 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। धनराशि लोक निर्माण विभाग को जारी भी कर दी गई है।
वर्ष 2016 में अमरिया तहसील सृजित की गई थी। खुद का भवन न होने से सिंचाई विभाग के भवन में तहसील का संचालन शुरू कर दिया गया। तहसील भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई। सिंचाई विभाग के भवन में तहसील संचालन में अधिकारियों और कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
कुछ माह पूर्व तहसील को सदर तहसील में शिफ्ट किए जाने की चर्चा शुरू हुई। इसका अधिवक्ताओं ने विरोध भी किया था। तहसील भवन निर्माण के लिए गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार ने शासन स्तर पर लिखा पढ़ी की। राज्यमंत्री के प्रयासों से तहसील भवन निर्माण के लिए एक करोड़ 62 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। धनराशि लोक निर्माण विभाग के लिए जारी भी कर दी गई है। बजट मिलने से भवन निर्माण जल्द शुरू होने के आसार बन गए हैं।