फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Amar Ujala National Olympiad boosted the confidence of students

Pilibhit News: अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड ने बढ़ाया विद्यार्थियों का आत्मविश्वास

Thu, 24 Sep 2026 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 24 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala National Olympiad boosted the confidence of students
अमर उजाला ओलंपियाड परीक्षा में शामिल बच्चे। संवाद
पीलीभीत। विद्यार्थियों में प्रतियोगी भावना विकसित करने और उनकी भाषा, तार्किक व विश्लेषण क्षमता को निखारने के उद्देश्य से अमर उजाला की ओर से आयोजित नेशनल ओलंपियाड की अंग्रेजी विषय की परीक्षा बुधवार को स्प्रिंगडेल कॉलेज में हुई। परीक्षा में कक्षा एक से 10 तक के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। अलग-अलग विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने एकाग्रता के साथ प्रश्नपत्र हल कर अपनी तैयारी और ज्ञान का आकलन किया।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर सुबह से ही विद्यार्थियों में उत्साह नजर आया। निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू होने के बाद छात्र-छात्राओं ने अंग्रेजी विषय से संबंधित प्रश्नों को हल किया। परीक्षा के दौरान केंद्र पर अनुशासन और शांतिपूर्ण माहौल बना रहा। विद्यार्थियों ने बताया कि ओलंपियाड में शामिल होकर उन्हें पहली बार प्रतियोगी परीक्षा जैसा अनुभव मिला। इससे उन्हें प्रश्नपत्र हल करने के तरीके, समय प्रबंधन और अपनी तैयारी का आकलन करने का अवसर मिला।
विज्ञापन

परीक्षा में मिशेल राजपूत, मनकीरत कौर, वीर, आस्था शिवनानी, भव्य राणा, जोया, आरोही सिंह, मदीहा अशरफी, अर्पिता देवी, शिवन्या कश्यप, आराध्या कश्यप, हीरा नूर, मनकीरत, रिदा फातमा, अवनी चौरसिया, अभिलाषा रस्तोगी, समीक्षा सिंह, इश्नावे कौर, कीर्ति मिश्रा और इरा फातिमा समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्ष निरीक्षक शुभम सिंह ने परीक्षा का संचालन कराया और विद्यार्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रिया आनंद ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगी परीक्षाएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। ओलंपियाड जैसी परीक्षाओं से बच्चों की अंग्रेजी भाषा की समझ, तर्कशक्ति, विश्लेषण क्षमता और समस्या समाधान कौशल विकसित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed