{"_id":"5f762fdf8ebc3e9bd17d88cd","slug":"amar-ujala-blood-dobation-camp-pilibhit-news-bly421843491","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संकटकाल में महादानियों ने रक्तदान कर दिखाया जज्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संकटकाल में महादानियों ने रक्तदान कर दिखाया जज्बा
विज्ञापन
अमर उजाला के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान करते राजीव जौहरी और साथ में मौजूद सीएमओ और सीएम?
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। कोरोना महामारी के दौर में भी रक्तदान करने वाले महादानी अपने दायित्व से पीछे नहीं रहे। महादानियों ने पूरे जोश के साथ रक्तदान करके दूसरों की जिंदगी बचाने का संकल्प पूरा किया। सीएमओ और मेडिकल स्टाफ ने महादानियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल, एसीएमओ डॉ. सीएम चतुर्वेदी और जिला अस्पताल (पुरुष) सीएमएस डॉ. रतनपाल सिंह सुमन ने फीता काटकर किया। मगर, उत्साही रक्तदाताओं के पहुंचने का सिलसिला सुबह नौ बजे से ही शुरू हो गया जो शाम पांच बजे तक चलता रहा। शिविर में पहला रक्तदान मुकेश कुमार ने जबकि दूसरा मोहल्ला मस्जिद पठानी निवासी पंकज शुक्ला और तीसरा राजीव जौहरी ने किया। नगरपालिका के कर अधीक्षक अफसर हसन खां ने शारीरिक बाधाओं के बावजूद रक्तदान किया। राजकीय ब्लड बैंक प्रभारी मनोज यादव और दिग्विजय आर्य के नेतृत्व में टीम ने रक्तदाताओं का परीक्षण कर रक्त लेने की प्रक्रिया शुरू की। शाम तक 20 महादानियों ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए रक्तदान किया। शिविर में कई रक्तदाता ऐसे आए थे, जो अब तक 30 बार से अधिक बार रक्तदान कर चुके हैं। वहीं कुछ रक्तदाता ऐसे भी थे, जिन्होंने पहली बार रक्तदान किया। हालांकि पांच बजे बाद भी रक्तदाता शिविर में पहुंचे, लेकिन समय की पाबंदी की वजह से उन्हें बिना रक्तदान किए लौटना पड़ा। इस मौके पर अमरीन फातमा, कपिल वैश्य, ब्रजेश, नरेंद्र टीम का विशेष सहयोग रहा।
ये हैं महादानी
धनपाल सिंह, पंकज शुक्ला, राजीव जौहरी, शिवम पटेल, नेतराम, पवन कुमार, रिंकू पांडे, सतनाम सिंह, मुकेश कुमार, अजय सिंह , अफसर खान, अम्बर सक्सेना, अमन सक्सेना, आकाश सक्सेना, जगदीश सक्सेना, अनूप, सतोख सिंधू, शुभभ सिंह बिष्ट, विपिन कुमार, अमन अग्रवाल।

अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में सहयोग करने वाली ब्लड बैंक की टीम।- फोटो : PILIBHIT

अमर उजाला फाउडेंशन के तत्वाधान में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले महादान?- फोटो : PILIBHIT

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का उदघ?- फोटो : PILIBHIT