फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   " Always talk of principles Brahmin '

‘हमेशा सिद्धांतों की बात करते हैं ब्राह्मण’

Sat, 20 Aug 2016 11:04 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Sat, 20 Aug 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
" Always talk of principles Brahmin '
bjp
भाजपा के ब्राह्मण चेतना सम्मेलन में केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय एवं प्रदेश उपाध्यक्ष, राज्यसभा सदस्य डॉ. शिव प्रताप शुक्ल ने केंद्र सरकार की नीतियों और आज के राजनीतिक माहौल पर चर्चा की। दोनों ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर कटाक्ष भी किए। राजनीति की दिशा और दशा बदलने में ब्राह्मणों की भूमिका भी समझाई।
विज्ञापन

शहर के एक बारात घर में हुए ब्राह्मण चेतना सम्मेलन का शुभारंभ अतिथियों ने दीप जलाकर किया। स्वागत के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी रामगोपाल मिश्र ने दोनों अतिथियों का परिचय एवं पार्टी में उनके योगदान की जानकारी दी। इसके बाद मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शिव प्रसाद शुक्ल ने माइक संभाला। उन्होंने डॉ. दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय की राजनीति में पार्टी की निष्ठा और गरिमा जातिवाद से ऊपर होती थी लेकिन आज तो टिकट भी जाति पूछ कर दिए जा रहे हैं। यह अच्छी बात नहीं है।
विज्ञापन

 उन्होंने कहा चौधरी चरण सिंह ने जातिवाद को जन्म दिया और मुलायम सिंह तथा मायावती ने सत्ता हथियाने के लिए इसे खाद-पानी देकर बढ़ाया। उन्होंने कहा एक ओर तिलक, तराजू और तलवार का नारा देकर समाज में भेदभाव बढ़ाया गया दूसरी ओर भाईचारा सम्मेलन के बहाने उन्हीं तिलक, तलवार, तराजू वालों से वोट मांगे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि आदिकाल से ब्राह्मणों ने समाज को दिशा दी है। ब्राह्मण समाज को जोड़ते हैं, तोड़ते नहीं। जो अच्छा है उसे स्वीकारो और गलत का तिरस्कार करो, यही हमारा धर्म है। उन्होंने कहा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव को अंबेडकर बनाने वाला भी महाराष्ट्र का सनातनी ब्राह्मण ही था। हम आज भी सबको साथ लेकर चलने का जज्बा रखते हैं लेकिन सम्मान से समझौता किए बिना। इससे पूर्व आयोजकों एवं ब्राह्मण महासभा पदाधिकारियों सहित कई लोगों ने अतिथियों का मालाएं पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता विद्याधर पांडेय ने एवं संचालन धीरेंद्र मिश्र ने किया। इस मौके पर बीसलपुर विधायक रामसरन वर्मा, डॉ. राघवेंद्र मिश्रा, अवधेश मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, पूर्व विधायक वीके गुप्ता, संजय गंगवार, प्रदीप नवरंग, राकेश गुप्ता, गुरभाग सिंह, राकेश सिंह सहित कई लोग थे।

विनोद तिवारी को वापस लाने की मांग
ब्राह्मण सम्मेलन में अतिथियों के आने से पूर्व अपने संबोधन में ब्राह्मण महासभा के सुनील मिश्र ने कहा कि पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी को भाजपा में वापस लाना चाहिए। इसका पंडाल में बैठे लोगों ने तालियां बजाकर समर्थन किया

कार्यक्रम भाजपा का, झंडे सपा के
20 पीबीटीपी 6
ब्राह्मण चेतना सम्मेलन के कार्यक्रम स्थल पर वैंकेट हाल के मेन गेट पर भाजपा की ओर से स्वागत द्वारा बनाया गया, लेकिन इसके ऊपर दोनों ओर सपा के झंडे लहराते रहे।


गैर भाजपाई भी रहे मौजूद
यूं तो कार्यक्रम भाजपा की ओर से आयोजित था लेकिन ब्राह्मण चेतना सम्मेलन के चलते गैर भाजपाई ब्राह्मण भी इसमें पहुंचे। इसमें कई लोग मीडिया से बचते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed