फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Allegations of posting of teacher who returned after three years against rules

Pilibhit News: तीन वर्ष बाद लौटे शिक्षक की नियम विरुद्ध तैनाती का आरोप

Wed, 25 Feb 2026 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Allegations of posting of teacher who returned after three years against rules
डीएम से की गई शिकायत, डीआईओएस बोले- जांच के लिए तलब की गई पत्रावली, करनापुर शाहगढ़ स्थित गुरुनानक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का मामला
विज्ञापन

पीलीभीत। तीन वर्ष से विद्यालय में नियुक्ति के बाद से गैरहाजिर चल रहे शिक्षक पर प्रधानाचार्य ने नियम विरुद्ध तरह से तैनाती कराने का आरोप लगाया है। वहीं, दूसरी ओर हिंदी के शिक्षक ने डीएम से उनके वेतन रोकने के संबंध में प्रधानाचार्य की शिकायत की तो मामला सामने आया।

डीआईओएस का कहना है कि मामले में जांच के लिए पत्रावलियों को तलब किया गया है।

प्रकरण मंगलवार का है, जब तहसील पूरनपुर के करनापुर शाहगढ़ स्थित गुरुनानक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में तीन वर्ष पहले नियुक्त हुए हिंदी के शिक्षक प्रेमनारायन डीएम से विद्यालय के प्रधानाचार्य की शिकायत करने कलक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन


शिक्षक का आरोप था कि उनका वेतन प्रधानाचार्य ने रोक लिया है, जबकि वह विद्यालय आ रहे हैं। वहीं, प्रधानाचार्य राजेंद्र द्विवेदी का आरोप था कि वर्ष 2022 में शिक्षक प्रेमनारायन की तैनाती हिंदी विषय के शिक्षक पद पर हुई थी। तीन वर्ष से तैनाती के समय से शिक्षक खुद गैर हाजिर चल रहे है। उन्होंने इस दाैरान किए गए पत्राचार का भी कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य ने डीआईओएस राजीव कुमार पर भी शिक्षक को नियमविरुद्ध तरह से वापस तैनाती देने का आरोप लगाया है। हालांकि प्रकरण डीएम ज्ञानेंद्र सिंह के संज्ञान में आने के बाद गैर हाजिर चल रहे शिक्षक की नियुक्ति को लेकर विभागीय फजीहत हो रही है।


डीआईओएस राजीव कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। किस स्तर पर लापरवाही बरती गई। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। इस प्रक्रिया के बाद ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed