फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   All teachers' organizations came out in protest against online attendance

Pilibhit News: ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में आए शिक्षकों के सभी संगठन

Tue, 09 Jul 2024 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
All teachers' organizations came out in protest against online attendance
कलेक्ट्रेट में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते ​शिक्षक।स्रोत:​शिक्षक
पीलीभीत। बेसिक स्कूलाें में शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में शिक्षक संघ के सभी संगठन एक मंच पर आ गए हैं। विरोध में उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें इस आदेश को वापस कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर पीलीभीत के सैकड़ों शिक्षक कलक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए और शिक्षकों पर जबरदस्ती थोपी जा रही ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

इससे पहले शिक्षकों को संंबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मुकेश अवस्थी ने कहा कि परिषदीय विद्यालय सुदूर क्षेत्रों में स्थित हैं और वहां आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध नहीं है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों की जायज मांगों को पूरा किए बिना ऑनलाइन व्यवस्था का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला महामंत्री मुईन अहमद खां ने कहा कि शिक्षकों को भी अन्य कर्मचारियों की भांति 30 ईएल कैशलैस चिकित्सा के साथ आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। इसके बाद कलक्ट्रेट में ट्रेनी एसडीएम हिमांशु को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में आदेश का विरोध किया गया। शिक्षकों का कहना था कि इस समय बारिश का मौसम है। ऐसे में तो शिक्षकों को समय से विद्यालय पहुंचने में और दिक्कत होगी।

इस मौके पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संरक्षक भद्रपाल गंगवार, कार्यकारी अध्यक्ष राजीव पांडे, जिला कोषाध्यक्ष रोहित कुमार, विपिन कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार, आशुतोष अवस्थी, प्राथमिक शिक्षक संघ से प्रफुल्ल दीक्षित, महिला शिक्षक संघ से अनीता तिवारी, जूनियर शिक्षक संघ से लालकरन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed