{"_id":"586551394f1c1b8840eee46a","slug":"akhilesh-pitmram-list-neeraj-s-name","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश की सूची में पीतमराम. नीरज का नाम शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश की सूची में पीतमराम. नीरज का नाम शामिल
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 30 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव व शिवपाल यादव द्वारा घोषित सपा प्रत्याशियों की सूची में पूरनपुर (सुरक्षित) सीट से मौजूदा विधायक पीतमराम और बीसलपुर विधान सभा सीट से पूर्व में घोषित प्रत्याशी नीरज गंगवार का नाम काट कर क्रमश: भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक सुखलाल और सपा नेता रत्नेश गंगवार को प्रत्याशी बनाए जाने तथा प्रेदश सरकार में राज्यमंत्री एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबियों में गिने जाने वाले बरखेड़ा विधायक हेमराज वर्मा का नाम शामिल न होने के बाद से जिले में आया राजनीतिक भूचाल के गुरुवार को थमता नजर आया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जो सूची जारी की उसमे जिले के मौजूदा तीनों विधायकों के साथ बीसलपुर से पूर्व में घोषित प्रत्याशी नीरज गंगवार का नाम भी शामिल है। खास बात यह है कि अखिलेश की सूची में शहर विधायक एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज ही एक मात्र ऐसा चेहरा हैं जिनका दोंनों सूचियों में नाम शामिल है। बुधवार को जो सूची जारी की गई थी उसमे बरखेड़ा विधायक एवं प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री हेमराज वर्मा का नाम शामिल नहीं था। इसके अलावा पूरनपुर (सुरक्षित) सीट से मौजूदा विधायक पीतमराम का टिकट काट कर भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक सुखलाल को पार्टी उम्मीदवार घोषित किया गया था। इसके अलावा बीसलपुर से पूर्व में प्रत्याशी घोषित नीरज गंगवार के स्थान पर रत्नेश गंगवार का नाम शामिल था। शहर सीट से कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद का नाम भी इस सूची में शामिल था। इस सूची के आने के बाद से जिले में राजनीतिक सरगर्मियां एकाएक बढ़ गईं थीं। बुधवार को ही पीतमराम, नीरज गंगवार और राज्यमंत्री हेमराज वर्मा लखनऊ पहुंच गए थे। इन सभी नेताओं ने लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से गुरुवार भेंट की। उनके साथ बैठक में शामिल होने के बाद खुश नजर आए इन नेताओं ने शाम को ही यह बता दिया था कि मुख्यमंत्री की सूची में उनका नाम शामिल होगा। ऐसा हुआ भी। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देर सायं जो सूची देर जारी की उसमे बरखेड़ा से राज्यमंत्री हेमराज वर्मा, पूरनपुर से पीतमराम और बीसलपुर से नीरज गंगवार को प्रतायाशी घोषित किया गया था। खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री की इस सूची में शहर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद का नाम भी प्राथमिकता के तौर पर रहा। इससे यह चर्चाएं चलती रहीं कि हाजी रियाज अहमद मुख्यमंत्री और शिवपाल दोनों की पसंद रहे।
मुख्यमंत्री के चेहरे पर 2017 का विधान सभा चुनाव होगा। मुख्यमंत्री ने प्रत्याशी घोषित कर जो अपेक्षाएं मुझसे की हैं उसे मैं जनता के सहयोग से चुनाव जीत कर पूरा करूंगा।क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई है। लिहाजा क्षेत्र की जनता मेरे साथ है।
हेमराज वर्मा, राज्यमंत्री/प्रत्याशी बरखेड़ा
मेरी जानकारी में नहीं कि मुख्यमंत्री ने कोई सूची जारी की है। प्रत्याशियों को लेकर जो भी विवाद है पार्टी के बड़े नेता सब मिल बैठकर हल कर लेंगे।
हाजी रियाज अहमद, कैबिनेट मंत्री
मुख्यमंत्री ने मुझे आश्वस्त किया था कि पूरनपुर से वह मुझे ही चुनाव लड़ाएंगे। सूची में नाम देकर उन्होंने इसे सच कर दिखाया है।मुख्यमंत्री की उम्मीद पर खरा उतरता रहूंगा।
विज्ञापन
पीतमराम, विधायक पूरनपुर