{"_id":"6782f6dcf749871e8c0a7c37","slug":"akhil-bharatiya-vidyarthi-parishad-submitted-memorandum-to-the-city-magistrate-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-128860-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
Sun, 12 Jan 2025 05:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 12 Jan 2025 05:05 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता। स्रोत: विद्यार्थी
पीलीभीत। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को उपाधि कॉलेज गेट के पास विरोध-प्रदर्शन किया। जिला अधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर को सौंपा।
ज्ञापन में कहा कि उपाधि महाविद्यालय में एमए तृतीय वर्ष, बीए, बीएससी और बी कॉम के विद्यार्थियों का व्यावसायिक प्रशिक्षण हो रहा है। यह प्रशिक्षण मंडी समिति के सामने स्थित महिंद्रा स्किल ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड में कराया जा रहा है। इसमें 100 विद्यार्थियों ने ट्रेनिंग की है। प्रशिक्षण प्राप्त करने करने वाले विद्यार्थियों से वहां जबरन 700 रुपये की वसूली की गई है। ज्ञापन में विद्यार्थियों से वसूली गई रकम को वापस करने व उन्हें निशुल्क ट्रेनिंग कराए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में जिला सह संयोजक आयुष मिश्रा, संगठन मंत्री प्रदीप, नगर मंत्री आलोक, नगर सह मंत्री वंश, जितिन, श्याम, अर्शी, माहिरा, कनिष्क, अर्चना, श्रुति, नंदिनी, सुरेंद्र, शिवम, निखिल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बंद पड़ा ग्राम रामबोझा का आरोग्य मंदिर।संवाद
विज्ञापन