{"_id":"6827838809c3fa5c640a291d","slug":"akhand-mahanam-sankirtan-started-in-chandia-hazara-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-136009-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चंदिया हजारा में शुरू हुआ अखंड महानाम संकीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चंदिया हजारा में शुरू हुआ अखंड महानाम संकीर्तन
Fri, 16 May 2025 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 16 May 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव चंदिया हजारा मेंं सात दिवसीय अखंड महानाम संकीर्तन के दूसरे चंदिया हजारा के अलावा उड़ीसा, दिल्ली, वृंदावन, अमृत नगर, दिनेशपुर से आए श्रद्धालुओं ने हरे राम-हरे कृष्ण का संकीर्तन किया।
बृहस्पतिवार को चंदिया हजारा में कलश यात्रा भी निकाली गई। शुक्रवार सुबह छह बजे से अखंड महानाम संकीर्तन शुरू हुआ। संकीर्तन में चंदिया हजारा के श्री चैतन्य संप्रदाय, उड़ीसा के जय जगन्नाथ संप्रदाय, दिल्ली के श्रीराम संप्रदाय, वृंंदावन के श्रीगुरु संप्रदाय, अमृत नगर के श्री गोपाल संप्रदाय, दिनेशपुर के मानव मुक्ति संप्रदाय ने भाग लिया।
कार्यक्रम को लेकर मंंदिर में भव्य सजावट की गई थी। कार्यक्रम का समापन मंगलवार को होगा। इस दौरान परिसर में कई खेल-खिलौनोंं की दुकानें भी लगाई गई हैं। अखंड महानाम संकीर्तन में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को पैर धोकर परिसर में प्रवेश दिया जा रहा है।