फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Akal Academy Gomti's team became champion by penalty shoot

Pilibhit News: पेनाल्टी शूट से चैंपियन बनी अकाल अकादमी गोमती की टीम

Tue, 26 Aug 2025 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 26 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Akal Academy Gomti's team became champion by penalty shoot
ट्राफी के साथ जेसीआई फुटबाल लीग की विजेता टीम और आयोजक स्रोत : आयोजक
पीलीभीत। जेसीआई वीक उत्सव 2.0 के तहत शहर के गांधी स्टेडियम में आयोजित फुटबाॅल लीग का फाइनल अकाल अकादमी गोमती के नाम रहा। टीम ने पेनाल्टी शूट से अकाल एकेडमी कजरी को 4-2 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। विजेताओं को 30 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

जेसीआई फुटबाॅल लीग में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। सेमीफाइनल मुकाबले शुक्रवार को खेले गए थे। पहला सेमीफाइनल लिटिल एंजल्स और अकाल अकादमी कजरी टीम के बीच खेला गया। अकाल अकादमी कजरी ने 1-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल मेंं बेनहर पब्लिक स्कूल और अकाल अकादमी गोमती के बीच मुकाबला हुआ। अकाल अकादमी गोमती ने 2-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। सोमवार को अकाल अकादमी कजरी और अकाल अकादमी गोमती के बीच फाइनल खेला गया। दोनों टीमोंं के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मैच का निर्णय पेनाल्टी शूट से हुआ। खिलाड़ियों को 30 अगस्त को जेसीआई वीक उत्सव ग्रेटर डे अवॉर्ड सेरेमनी में पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही लकी ड्रॉ में भी भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस मौके पर जेसीआई पीलीभीत मिडटाउन के अध्यक्ष अमन अग्रवाल, सचिव जपनीत सिंह, जेसीआई वीक उपाध्यक्ष अभिजीत आनंद सिंह, पूर्व अध्यक्ष हर्ष कंचन एवं शंतम देव, वीक संयोजक शुभम शुक्ला, पार्थ मित्तल, शुभम गोयल आदि मौजूद रहे।

ट्राफी के साथ जेसीआई फुटबाल लीग की विजेता टीम और आयोजक स्रोत : आयोजक

ट्राफी के साथ जेसीआई फुटबाल लीग की विजेता टीम और आयोजक स्रोत : आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed