{"_id":"66510e1d6a7592036d09fdd4","slug":"ajays-body-found-floating-in-the-canal-on-the-fourth-day-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-116815-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चौथे दिन नहर में उतराता मिला अजय का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चौथे दिन नहर में उतराता मिला अजय का शव
विज्ञापन
अजय का शव मिलने पर विलाप करते उसके परिजन व मौजूद करीबी । संवाद
पूरनपुर। नहर में छलांग लगाने वाले गांव प्रसादपुर के अजय का शव चौथे दिन घटनास्थल से करीब 15 किलोमीटर दूर नहर में उतराता मिल गया। सूचना पर माधोटांडा, पूरनपुर कोतवाली और घुंघचाई थानों की पुलिस पहुंची। घुंघचाई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
माधोटांडा थाना क्षेत्र में हरदोई ब्रांच नहर में मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रसादपुर निवासी अजय (18) ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपने चाचा उमाशंकर और भाई बबलू के सामने नहर में छलांग लगा दी थी। इससे पहले अजय ने चाचा और भाई को फोन कर घटनास्थल के समीप यह कहते हुए बुलाया था कि बाइक और मोबाइल ले जाएं।
चाचा और भाई को आते देख अजय ने बाइक की चाबी और मोबाइल बाइक की सीट पर रख दिया था और नहर की ओर चल पड़ा था। बाद में चाचा और भाई के सामने ही उसने पुल से नहर में छलांग लगा दी थी। तब से गोताखोर नहर में अजय की तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
अजय का सुराग न लगने पर बुधवार को उसके परिजनों और करीबियों ने असम हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद नहर का पानी बंद कराकर अजय की तलाश में नहर में एसएसबी के गोताखोर उतारे गए थे। शुक्रवार को घटनास्थल से करीब 15 किलोमीटर दूर घुंघचाई थाना क्षेत्र में हरदोई ब्रांच नहर के टूटा पुल के समीप अजय का शव नहर में उतराता मिल गया। अजय की मौत से परिवार वालों का रोरोकर बुरा हाल है।