{"_id":"6062936348bc6f1d7a4e8a0c6215db5a","slug":"ajay-overall-champion-in-shooting-competition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटिंग प्रतियोगिता में अजय ओवरऑल चैंपियन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूटिंग प्रतियोगिता में अजय ओवरऑल चैंपियन
पीलीभीत।
Updated Mon, 11 May 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला रायफल क्लब की ओर से चल रही जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता की विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अजय सिंह भदौरिया ने ओवरआल चैंपियनशिप पर कब्जा जमा लिया। महिला वर्ग की 22 बोर रायफल शूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिमा चौहान जहां अव्वल रहीं वहीं अधिकारी-माननीय वर्ग की 32 बोर पिस्टल प्रतियोगिता में एडीएम आलोक सिंह अव्वल रहे। जूनियर वर्ग की 12 बोर ट्रैप शूटिंग प्रतियोगिता में दीपेंद्र सिंह भदौरिया ने बाजी मारी।
पुलिस लाइन स्थित शूटिंग रेंज पर चल रही इस प्रतियोगिता में ओपेन वर्ग की 22 बोर रायफल शूटिंग प्रतियोगिता में शैफुल खां प्रथम, शैलेंद्र सिंह चौहान द्वितीय तथा अंकित मिश्रा तृतीय रहे। अधिकारी वर्ग में जिलाधिकारी ओएन सिंह ने बाजी मारी। 12 बोर ट्रैप शूटिंग के ओपेन वर्ग में अजय सिंह भदौरिया प्रथम, शकील अहमद द्वितीय व महीप चंदेल तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में दीपेंद्र सिंह भदौरिया, हमजा जहांगीर तथा जावेद अली क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।
32 बोर रिवाल्वर शूटिंग के जूनियर वर्ग में दीपेंद्र सिंह भदौरिया ने प्रथम, अब्दुल्ला खां ने द्वितीय व जावेद तैय्यब अली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अधिकारी-माननीय वर्ग की 32 बोर रिवाल्वर शूटिंग प्रतियोगिता में एडीएम आलोक कुमार ने प्रथम, खादी ग्रामोद्योग राज्यमंत्री हाजी रियाज़ अहमद ने द्वितीय व सीओ जहानाबाद निर्मल सिंह विष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 12 ट्रैप शूटिंग में विधायक हेमराज वर्मा प्रथम, वनराज्यमंत्री फरीद महफूज किदवई द्वितीय तथा डीएम ओएन सिंह तृतीय रहे।
विज्ञापन
महिला वर्ग की 22 बोर रायफल शूटिंग प्रतियोगिता प्रतिमा चौहान प्रथम, मेघा अग्रवाल व मेहनाज मेंहदी संयुक्त रूप से द्वितीय व सूफिया सिद्दीकी तृतीय रहीं।
विजेता प्रति भागियों को वन राज्यमंत्री व खादी ग्रामोद्योग राज्यमंत्री तथा जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से ट्राफी व प्रमाण पत्र प्रदान किए।
ये प्रमुख लोग रहे मौजूद
वन राज्यमंत्री फरीद महफूज किदवई, खादी ग्रामोद्योग राज्यमंत्री हाजी रियाज़ अहमद, विधायक हेमराज वर्मा, जिलाधिकारी ओएन सिंह, एडीएम आलोक सिंह, एएसपी सुधीर कुमार, डीएफओ टाइगर रिजर्व कैलाश प्रकाश, नेशनल शूटर दिलीप चंदेल, राज्य स्तरीय शूटर अजय सिंह, मंशूर अहमद शम्शी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
पत्रकार वर्ग में नीलू अव्वल
पत्रकार वर्ग की हुई शूटिंग प्रतियोगिता के 22 बोर रायफल शूटिंग व 12 बोर ट्रैप शूटिंग में प्रथम स्थान प्राप्त कर समीउद्दीन ‘नीलू’ पत्रकार वर्ग में सर्वाधिक अंक अर्जित कर अव्वल रहे।
प्रदर्शन में मोइन खां खा शस्त्र अव्वल
शूटिंग रेंज पर शस्त्र प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसमें शेरपुर के पूर्व नवाब परिवार से ताल्लुक रखने वाले मोइन खां की जर्मन निर्मित तीन नाली बंदूक को प्रथम स्थान मिला। यह बंदूक 12 बोर बंदूक के साथ-साथ 315 बोर रायफल का भी काम करती है।