फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ajay Deep and Ankur were first in 100 meter race

Pilibhit News: सौ मीटर दौड़ में अजय दीप और अंकुर रहे प्रथम

Wed, 09 Oct 2024 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Ajay Deep and Ankur were first in 100 meter race
बीसलपुर के गांव बरसिया में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में ऊंची कूद में प्रतिभाग करता छात्र।स्रोत
बीसलपुर। कुंवर झनकार सिंह इंटर कॉलेज में बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग की संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान 100 मीटर दौड़ में अजयदीप और अंकुर प्रथम रहे।
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं का शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी डॉ. हर्षित शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्राथमिक स्तर के छात्रों की दौड़ में अजय दीप प्रथम और दीपक द्वितीय रहे। जूनियर स्तर की छात्र वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अंकुर प्रथम और अमन द्वितीय रहे। छात्रा वर्ग में प्रियम प्रथम और दीपा सिंह द्वितीय रहीं। लंबी कूद में देव कुमारी प्रथम और टिहूलिया की अंशिका द्वितीय रहीं। प्राथमिक स्तर की छात्र वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में परेवा और छात्रा वर्ग में पटनिया की टीम प्रथम रही।
विज्ञापन


खो-खो प्रतियोगिता में छात्रों की सोरहा की टीम और छात्राओं की खकूमा की टीम प्रथम रही। गोला क्षेपण में मानव प्रथम और गौरव द्वितीय रहे। चक्का क्षेपण में परमेंद्र प्रथम और अमन द्वितीय रहे। प्रतियोगिताएं खेल प्रभारी मुईन अहमद खां की देखरेख में हुईं। निर्णायक मंडल में कृष्णपाल, दिवाकर बाजपेई, आशुतोष अवस्थी, संदीप सुमन, रेहान चिश्ती, निरंजना त्रिवेदी आदि शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed