{"_id":"5eb1ad348ebc3e90541febde","slug":"ajagar-in-field-pilibhit-news-bly404919285","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में निकला अजगर, पिंजरे में ले जाकर जंगल में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में निकला अजगर, पिंजरे में ले जाकर जंगल में छोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरिया। तहसील क्षेत्र में अजगर सांपों के निकलने का सिलसिला थमा नहीं है। वन विभाग द्वारा इस क्षेत्र से दो माह में आधा दर्जन से अधिक अजगर पकड़कर माला जंगल में छोड़े जा चुके हैं। मंगलवार को गांव सूरजपुर में गन्ने के खेत में एक और अजगर निकला, जिसे जंगल में छोड़ दिया गया।
फार्मर परमवीर सिंह पैरी ने बताया कि मंगलवार को सुबह गन्ने के खेत में मजदूर सिंचाई कर रहे थे। तभी पास की झाड़ियों से निकलकर काफी बड़ा एक अजगर उनके सामने पहुंच गया। उसे देखते ही मजदूरों के पसीने छूट गए। पता लगने पर वह फार्म हाउस पहुंचे और इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग के डिप्टी रेंजर देव ऋषि सक्सेना, चेतन कुमार, सोमपाल, कैलाश कुमार, शैलेंद्र कुमार ने काफी देर बाद अजगर को पकड़कर पिंजरे में बंद कर लिया। फिर उसे माला रेंज के जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया। संवाद