{"_id":"69541a859a971725ef0c0aea","slug":"agriculture-news-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-150861-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: टांडा बिजैसी में बासमती निर्यात केंद्र के लिए संयुक्त निदेशक ने देखी भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: टांडा बिजैसी में बासमती निर्यात केंद्र के लिए संयुक्त निदेशक ने देखी भूमि
Wed, 31 Dec 2025 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। संयुक्त निदेशक ने अमरिया के टांडा बिजैसी पहुंचकर जमीन का निरीक्षण किया। उन्होंने जमीन की नापजोख भी कराई। इस दौरान उनके साथ कार्यदायी संस्था के एक्सईएन भी मौजूद रहे। जल्द ही इसके निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। इससे जिले के किसानों को लाभ मिलेगा।
जिले में बासमती धान की पैदावार को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जन प्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद अमरिया के टांडा बिजैसी स्थित राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में बासमती निर्यात प्रोत्साहन केंद्र बनाए जाने के लिए मंजूरी मिली है। इसके लिए सात एकड़ जमीन भी आवंटित की गई है। मंगलवार को मेरठ के मोदीपुरम स्थित बासमती निर्यात प्रोत्साहन केंद्र के संयुक्त निदेशक डाॅ. रितेश शर्मा टांडा बिजैसी में चिह्नित की गई जमीन पर पहुंचे। उनके साथ कार्यदायी संस्था के एक्सईएन भी थे। इस दौरान उन्होंने जमीन की जगह की नापजोख की।
स्थानीय अफसरों से वार्ता कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को जल्द ही इसके निर्माण कार्य कराए जाने के निर्देश दिए। जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि टीम ने जगह का निरीक्षण कर लिया है। जल्द ही इस भूमि पर इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। संवाद