फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Agriculture College to be opened in Shahgarh

शाहगढ़ में खुलेगा कृषि महाविद्यालय

Mon, 24 Apr 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 24 Apr 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
गुरुनानक पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुए अभिनंदन समारोह में भाजपा विधायक समेत पार्टी पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने शाहगढ़ क्षेत्र में कृषि महाविद्यालय खोले जाने को लेकर शासन को प्रस्ताव भेजने की जानकारी दी। क्षेत्र के करनापुर शाहगढ़ स्थित विद्यालय में हुए समारोह मेें प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, प्रबंधक कुलविंदर सिंह व जसवंत सिंह ने बरखेड़ा विधायक किशन लाल राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार व जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र को दोशाला ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनपद प्रदेश के कृषि उत्पादन मेें अग्रणी है। विद्यार्थियों को इंटर तक कृषि शिक्षा प्राप्त करने के बाद जनपद के बाहर जाना पड़ता है। क्षेत्र के किसानों के बच्चो की शिक्षा के लिए अभी तक जन प्रतिनिधियों ने ध्यान नही दिया, लेकिन अब भाजपा सरकार में शाहगढ़ क्षेत्र में ही कृषि महाविद्यालय खोला जाएगा। इसका प्रस्ताव भी शासन को भेजा जा चुका है। इस मौके पर देवेंद्र सिंह रंधावा, हरभजन सिंह, सुखजीत कौर, गुरमेल सिंह, कुलदीप सिंह, इंद्रजीत सिंह, परमजीत सिंह, निर्मल सिंह, कमलजीत सिंह, मंजीत सिंह, हरजीत सिंह, रशविंदर सिंह, विनोद वर्मा, छत्रपाल वर्मा, हीरालाल, वरिंदर सिंह, विनोद कुमार, धर्मेंद्र, जितेंद्र, राजेश, विजय सिंह, ऊषा देवी, सीमा देवी, नमन राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed