फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   agricultural

बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान, प्रशासन कराएगा आकलन

Tue, 19 Oct 2021 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
agricultural
जिले में दो दिन से हो रही बारिश से धान के खेत में भरा पानी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है। जो धान खेतों में काटकर रखा गया था उसका दाना काला पड़ने और कुटाई के दौरान चावल अधिक मात्रा में टूटने के आसार हैं। पिछले दो दिनों में 70 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। मंगलवार को भी मौसम खराब रहने की संभावना है। डीएम ने सभी एसडीएम को बारिश रुकने के बाद नुकसान हुई धान की फसल का आंकलन कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

जिले में रविवार शाम से लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश से धान की तैयार फसल एवं ताजा बोई गई मटर की खेती को भारी नुकसान पहुंचा है। जलभराव होने के बाद हवा से गिरी गन्ने की फसल को भी नुकसान है। तहसील अमरिया क्षेत्र में धान कटाई का कार्य तेजी से चल रहा था। रविवार की शाम तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से धान की कटाई ठप हो गई। जलभराव हो जाने से नुकसान है। आफत बनकर आई बरसात ने किसानों के चेहरे की खुशी छीन ली है। रुक-रुक कर हो रही तेज बरसात से खेतों में धान की फसल में पानी भर गया है। मंडियों में धान की फसल को भी नुकसान होने का भय बना हुआ। लगातार हो रही बारिश से फसलें जलमग्न और बर्बाद होने की कगार पर हैं । वही अभी बीते कुछ दिन से किसानों ने सरसों की बुआई की गई है जिसे भारी नुकसान पहुंचा है उधर धान की फसल काटकर गन्ने की बुआई करने वाले किसानों को काफी बड़ा झटका लगा है। वही बारिश से शहर के स्टेशन रोड, सुगनढ़ी, डालचंद, साहूकारा समेत कई मोहल्लों में जलभराव की स्थित बन गई है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि बारिश अभी मंगलवार को और होगी। पिछले दो दिनों में 70 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इन दिनों खेतों में खड़ी धान की फसल को दस फीसदी और खेतों में काटकर डाली गई फसल को 40 फीसदी तक नुकसान है।
विज्ञापन

बीसलपुर सहायक विकास अधिकारी (कृषि) बसंतलाल ने बताया कि रविवार और सोमवार को हुई बेमौसम बारिश से इस ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लगभग 90 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि तहसीलदार को पत्र भेजकर लेखपालों से धान की फसल में हुई क्षति का आकलन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांचों तहसीलों के एसडीएम को निर्देश जारी किए गए है। बारिश रुकने के बाद नुकसान हुई धान की फसल का आकलन कराएं। किसानों का जो भी नुकसान हुआ है। उसके दैवीय आपदा के तहत मुआवजा दिलाया जाएगा। फसल बीमा का मुआवजा भी सर्वे के बाद ही मिलता है। - पुलकित खरे, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed