{"_id":"610c398f8ebc3ebda9235fd0","slug":"agricultural-pilibhit-news-bly455487351","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील क्षेत्र की 25 में से 24 सहकारी समितियों पर नहीं है यूरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील क्षेत्र की 25 में से 24 सहकारी समितियों पर नहीं है यूरिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। विभागीय अनदेखी के चलते तहसील क्षेत्र की 25 में से 24 सहकारी समितियों में पिछले तीन दिनों से यूरिया खाद का टोटा है। इससे किसान काफी परेशान हैं।
तहसील क्षेत्र के बीसलपुर, बिलसंडा और बरखेड़ा समेत तीनों ब्लॉकों में 25 सहकारी समितियां हैं। इनमें से बरखेड़ा ब्लॉक की काजरबोझी सहकारी समिति को छोड़कर बाकी सभी 24 समितियों में पिछले तीन दिनों से यूरिया खाद नहीं है। संपन्न किसान तो बाजार से यूरिया खरीद रहे हैं लेकिन समितियों पर आधारित गरीब किसानों को काफी दिक्कतें हो रही है। आजकल धान की फसल में यूरिया डालने की सख्त आवश्यकता है। इसके न पड़ने से धान की फसल में बढ़वार प्रभावित हो रही है। रोजाना किसान क्षेत्रीय सहकारी समितियों पर खाद लेने जाते हैं और मायूस होकर लौट आते हैं। खाद न होने से कुछ किसान समितियों पर हंगामा भी करते हैं। समिति कर्मचारी समझाबुझाकर उन किसानों को शांत करते हैं। इस अव्यवस्था को लेकर किसानों में भारी रोष है।
इन समितियों पर नहीं है यूरिया
ग्यासपुर, नवदिया रोहनिया, पकडिय़ा मंगली, बिलसंडा, घुंघचईया, जमुनिया महुआ, बमरोली, सिधौरा खरगपुर, नांद, घुरी पट्टी, जसोली दिवाली, खांडेपुर, चुर्रासकतपुर, परेवा किशनी, जोगीठेर, केशोपुर, भैसाई पर्वतपुर, इमलिया गंगी, चुटकुना, अमृता खास, रसायाखानपुर, बरखेड़ा, खरगापुर और जगीपुर आदि समितियों पर पिछले तीन दिनों से यूरिया नहीं है।
विज्ञापन
उनके गांव से संबद्ध ग्यासपुर किसान सेवा सहकारी समिति पर पिछले तीन दिनों से यूरिया खाद नहीं है। आजकल धान की फसल में यूरिया खाद डाले जाने की महती आवश्यकता है। अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। - रामप्रकाश वर्मा, किसान, गांव गुलैंदा गौटिया
गांव से जुड़ी जमुनिया महुआ साधन सहकारी समिति में तीन अगस्त से यूरिया नहीं है। रोजाना काफी किसान समिति पर खाद लेने जाते हैं और निराश होकर लौट आते हैं। विभागीय अधिकारी इस गंभीर समस्या को हल्के में ले रहे हैं। - अजय सिंह, किसान, गांव दियोरिया
बहुत जल्द उपलब्ध हो जाएगी यूरिया
तहसील क्षेत्र की कुछ समितियों पर यूरिया है। अधिकांश समितियों पर तीन दिनों से यूरिया नहीं है। रेक न आने के कारण इन समितियों पर खाद का टोटा पड़ गया है। बहुत जल्द सभी समितियों पर यूरिया खाद भरपूर मात्रा में उपलब्ध करा दी जाएगी। करण सिंह सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) बीसलपुर