{"_id":"604bb7ef8ebc3e8c9775c05e","slug":"agricultural-pilibhit-news-bly440368463","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से माधोटांडा होते हुए पूरनपुर पहुंचा किसानों का ट्रैक्टर मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से माधोटांडा होते हुए पूरनपुर पहुंचा किसानों का ट्रैक्टर मार्च
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शहर के बांसुरी चौक से टनकपुर हाईवे होते हुए किसान मजदूर जागृति ट्रैक्टर मार्च अगले पड़ाव की ओर निकल गया। माधोटांडा रोड होते हुए गोमती गुरुद्वारा के लिए किसान नेता रवाना हुए। इस दौरान उनका कई जगह स्वागत किया गया। किसानों को कृषि कानून के नुकसान भी बताए गए। ट्रैक्टर मार्च निकलने के दौरान हाईवे पर जाम लगा रहा।
कृषि कानूनों के विरोध में छह मार्च को ट्रैक्टर मार्च मेरठ से शुरू हुआ था। बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर मार्च मझोला से जिला मुख्यालय पहुंचा था। शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे भारतीय किसान यूनियन और किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा से जुड़े किसान नेताओं ने आगे का सफर शुरू किया। ट्रैक्टर मार्च कांशीराम कॉलोनी होते हुए असम हाईवे होकर बंसुरी चौक से टनकपुर हाईवे पर पहुंचा। यहां से ओवरब्रिज होते हुए डिग्री कॉलेज चौराहा, छतरी चौराहा , गौहनिया चौराहा होते हुए पूरनपुर को रवाना हुआ। इसमें शामिल किसान कृषि कानून वापस लेने के नारे लगा रहे थे। मार्च निकलने के दौरान टनकपुर हाईवे पर लंबा जाम लग गया। शहर से बाहर निकलने के बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। ट्रैक्टर मार्च देवीपुरा, कल्यानपुर, रिछोला, मथना, कलीनगर, सकरिया तिराहा, शाहगढ़ होते हुए गोमती गुरुद्वारा पहुंचकर समाप्त हो गई। रात्रि विश्राम के बाद शनिवार को मार्च आगे के लिए रवाना होगा। इसमें बड़ी संख्या में ट्रैक्टर और चौपहिया वाहन शामिल रहे। इस दौरान यात्रा का नेतृत्व कर रहे जसवीर सिंह व्रिक, भाकियू जिलाध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलो, प्रदेश सचिव वेदप्रकाश शर्मा, रमाकांत उपाध्याय, निदेश कुमार, गुरमीत सिंह, लालू मिश्रा, जयवीर शर्मा, बाबूराम वर्मा आदि शामिल रहे।
बंडा की ओर आज रवाना होगी ट्रैक्टर रैली
किसान मजदूर जागृति यात्रा शुक्रवार को माधोटांडा क्षेत्र के गांवों में होती हुई शाम को गोमती गुरुद्वारा पहुंची। भाकियू नेता मंजीत सिंह ने बताया कि शनिवार को रैली गोमती गुरुद्वारा से चलकर पूरनपुर होते हुए गांव घाटमपुर, घुंघचाई होते हुए शाहजहांपुर के कस्बा बंडा की ओर रवाना होगी। उन्होंने किसानों ने ट्रैक्टर रैली में भारी संख्या में शामिल होने की अपील की है।