फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   agricultural

कल लगेगा उपच्छाया चंद्र ग्रहण.. आठ राशियों पर पड़ेगा भारी

Fri, 03 Jul 2020 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
agricultural
पीलीभीत। पांच जुलाई को पड़ने वाला साल की तीसरा उपच्छाया चंद्र ग्रहण कर्क, तुला, कुंभ और मीन राशि के लिए फायदेमंद रहेगा। इन राशियों को छोड़कर शेष राशियों पर यह चंद्रग्रहण भारी पड़ेगा।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक उपच्छाया चंद्रग्रहण का धार्मिक महत्व अत्यंत कम होगा, मगर खगोलीय महत्व बना रहेगा। पंडित आशुतोष शर्मा ने बताया कि यह चंद्रग्रहण एक उपच्छाया चंद ग्रहण होगा। इसे धार्मिक लिहाज से ज्यादा मान्यता नहीं दी जाती है। इस बार यह चंद्रग्रहण गुरु पूर्णिमा के दिन पड़ रहा है। भारतीय समयानुसार चंद्रग्रहण पांच जुलाई को सुबह 8 बजकर 37 मिनट से 11 बजकर 22 मिनट तक पड़ेगा। यह अधिकांश स्थानों पर दिखाई नहीं देगा। इसलिए सूतक भी मान्य नहीं होगा। सूतक काल न होने की वजह से चंद्रग्रहण काल के दौरान पूजा पाठ करने में कोई दिक्कत नहीं है। ज्योतिषाचार्य का कहना है कि चंद्रग्रहण धनु राशि और पूर्वाषाढ़ यथा उत्तराषाढ़ में पैदा हुए व्यक्तियों को क्षति पहुंचा सकता है।
विज्ञापन

किस राशि पर कैसा पड़ेगा प्रभाव
मेष-सामाजिक दुराव, स्वजनों से कष्ट की प्राप्ति।
वृष- मृत्युतुल्य कष्ट, दुर्घटना, रोग और शारीरिक व्याधि की संभावना।
मिथुन- पीड़ा, धन हानि की स्थिति एवं कार्यों में अवरोध पड़ेगा।
कर्क - सुखों की प्राप्ति का सुयोग, अर्थ लाभ की भी संभावना।
सिंह- चिंता, मानसिक तनाव और अवसाद।
कन्या- व्याघात, छल प्रपंच के शिकार होंगे, साझेदारी से धन हानि।
तुला- धन वृद्धि की सुयोग, कारोबार में उन्नति।
वृश्चिक- क्षति, कारोबार में घाटा, पूर्व में चल रहे कार्यों में बाधा।
धनु- शारीरिक कष्ट मिलेगा, बनते कार्यों में संकट।
मकर- हानि की संभावना, पैसा व्यर्थ में व्यय होगा।
कुंभ- लाभ प्राप्ति की स्थिति, कारोबार में सफलता।
मीन- हर प्रकार से सुख और प्रसन्नता की स्थिति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed